पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: मैदानी इलाकों में भेजे गए 61 पुलिस इंस्पेक्टर

VINAY VERMA | Jun 17, 2026, 18:31 IST
Share
CG पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
CG पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 61 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को विभिन्न मैदानी जिलों में भेजा गया है।

Raipur : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक और DGP अरुण देव गौतम की मुहर के बाद आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक विभाग में कुल 61 इंस्पेक्टर्स का तबादला हुआ है। ये लंबे समय से अंदरूनी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस अफसरों को अब मैदानी पोस्टिंग दी गई है।

बस्तर से खैरागढ़ और महासमुंद रवानगी

तबादला सूची की शुरुआत में बस्तर जिले से कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं। जिला बस्तर में तैनात निरीक्षक केशरी चंद्र साहू और डेमन लाल भूआर्य को अब जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बस्तर में ही पदस्थ चाणक्य कुमार नाग को जिला महासमुंद, उमेश पाटिल को जिला धमतरी, डोमेन्द्र सिन्हा को जिला गरियाबंद और छत्रपाल सिंह कंवर को जिला रायगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा अमित पद्मशाली को बस्तर से हटाकर राजधानी रायपुर नगरीय में पदस्थ किया गया है।

दंतेवाड़ा और सुकमा से हटाए गए अफसर

फेरबदल में दंतेवाड़ा और सुकमा जैसे संवेदनशील जिलों से भी बड़े पैमाने पर विदाई हुई है। दंतेवाड़ा से विजय पटेल और संजय उरसा को जिला बस्तर भेजा गया है। वहीं विमल राय को रायगढ़, मधुनाथ ध्रुव को धमतरी, शंकरलाल ध्रुव, प्रह्लाद साहू को महासमुंद, सखा राम मण्डावी को बालोद और नरेश सलाम को कोण्डागांव भेजा गया है।

सुकमा जिले से अमोल खलखो को कोरिया, अनुराग सोनवानी, सुनील कुमार सिंह और अब्दुल समीर को राजनांदगांव, मोहन निषाद, उत्तम कुमार गावड़े और नरेश देशमुख को बालोद, शशिकांत भारद्वाज और सलीम खाखा को बिलासपुर, सुरेन्द्र पामभोई को बस्तर, अजय सोनकर को बेमेतरा और सुरेन्द्र राम यादव को कोरबा भेजा गया है।

कांकेर और कोण्डागांव के निरीक्षकों की नई पोस्टिंग

कांकेर और कोण्डागांव जिलों से भी कई नाम इस सूची में शामिल हैं। कांकेर जिले से लक्ष्मण केंवट, दिलेश्वर चन्द्रवंशी और रविशंकर ध्रुव को दुर्ग भेजा गया है। इसके साथ ही जितेन्द्र गुप्ता, संजय शिंदे और विजय वर्मा को बिलासपुर, रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राजनांदगांव, रामजी लाल तारमे और रमन लाल उसेंडी को धमतरी, ओेकार सिंह दीवान को महासमुंद और विनोद कुमार साहू को रायपुर नगरीय भेजा गया है। कोण्डागांव से गोपेन्द्र पटेल को राजनांदगांव, रोशन कौशिक को रायगढ़, भोगराज ध्रुव को गरियाबंद, सुशील पटेल को जांजगीर-चांपा और राकेश राठौर को सक्ती जिले की कमान मिली है।

बीजापुर और नारायणपुर के प्रभारियों में बदलाव

बीजापुर और नारायणपुर के प्रभारियों को भी मैदानी इलाकों में सुगम स्थानों पर भेजा गया है। बीजापुर से मनोज सिंह को बिलासपुर, नरेन्द्र दुबे को बालोद, हुबलाल चंद्राकर को दुर्ग, मनोज कौशिक को कोरबा, प्रमोद कश्यप को जांजगीर-चांपा, अश्वनी सिन्हा को बलौदाबाजार-भाटापारा, हरीनाथ रावत और द्वारिका मण्डावी को राजनांदगांव तथा सत्यावादी साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है।



नारायणपुर जिले से भी भीषेण पिस्दा और घुनाराम ओगरे को दुर्ग, सोन सिंह सोरी को बालोद, धर्माराम तिर्की को रायगढ़, विनोद एक्का को सक्ती, रितेश यादव को महासमुंद, जनक साहू को बेमेतरा, प्रदीप कुमार बिसेन को रायपुर ग्रामीण और संजय खेस को बस्तर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

आईजी और जिला कप्तानों को सख्त निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों (IG) और समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों (SP)को तुरंत कार्रवाई के लिए भेज दी है। सभी जिला कप्तानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सूची में शामिल सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। इन सभी अधिकारियों को बिना समय गंवाए अपने नए प्रभार वाले जिलों में जल्द से जल्द ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने को कहा गया है।

यह खबरें भी पढ़े...

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की ट्रांसफर लिस्ट जारी , पढ़िए किसे कहां भेजा गया

बस्तर का बोरा : छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, 3 हजार रुपए किलो

बस्तर तेंदूपत्ता गोदाम आगजनी : बीजापुर के बाद सरगीपाल में करोड़ों का नुकसान

कोण्डागांव में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 1 लाख की इनामी महिला सहित 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर



Tags:
  • बीजापुर
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग
  • नारायणपुर
  • कोण्डागांव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा