छत्तीसगढ़ में बदला स्कूलों का समय: शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश...

Harrison Masih | Sept 11, 2025, 06:46 IST
Share
cg-school-saturday-new-timetable-2025 the sootr
cg-school-saturday-new-timetable-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। जिससे छात्रों को पढ़ाई के साथ गतिविधियों का ज्यादा समय मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

CG schools saturday timing changed: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शनिवार को पढ़ाई के समय में बदलाव किया गया है। अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। यह बदलाव प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के सभी स्कूलों में लागू होगा। बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के स्कूलों को सुधारने का एनजीओ मॉडल फेल, नही हुआ पर्सनाल्टी डेवलपमेंट

आदेश जारी, दोनों शिफ्ट वाले स्कूलों में बदलाव

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शनिवार को एक शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। वहीं, दो शिफ्ट वाले स्कूलों में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेंगे।

शिक्षकों की मांग पर हुआ बदलाव

शिक्षक संगठनों की ओर से लंबे समय से शनिवार को स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे करने की मांग उठ रही थी। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा सचिव को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के स्कूलों की किताबों में AI और रोबोटिक्स की धमक, 2026-27 से किताबें नए रंग-रूप में

नए टाइम टेबल की झलक

शनिवार को स्कूलों में पढ़ाई का समय सीमित रहेगा, लेकिन गतिविधियों का कार्यक्रम सुव्यवस्थित किया गया है। नए टाइम टेबल के मुताबिक:

  • सुबह 10:00-10:15 बजे: प्रार्थना, राष्ट्रगान और थीम आधारित विचार-विमर्श
  • सुबह 10:15-11:05 बजे: मातृभाषा, पुस्तकालय गतिविधियां और उपचारात्मक शिक्षा
  • सुबह 11:05-11:55 बजे: गणित और उपचारात्मक शिक्षा
  • सुबह 11:55-12:05 बजे: लघु अवकाश
  • दोपहर 12:05-12:55 बजे: अंग्रेजी और उपचारात्मक शिक्षा
  • दोपहर 12:55-1:45 बजे: पर्यावरण और उपचारात्मक शिक्षा
  • दोपहर 1:45-2:35 बजे: भोजन अवकाश
  • दोपहर 2:35-3:15 बजे: वर्कबुक, रीडिंग-राइटिंग और विषयवार उपचारात्मक शिक्षा
  • दोपहर 3:15-4:00 बजे: शारीरिक शिक्षा, योग, खेल, कला और बागवानी गतिविधियां
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूलों का समय बदलेगा, सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगी कक्षाएं

छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला: 5 मुख्य बातें

  1. शनिवार को नई समय-सारणी लागू – अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।
  2. दो शिफ्ट वाले स्कूलों में भी बदलाव – प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे, जबकि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगा।
  3. शिक्षकों की मांग पर निर्णय – शिक्षक संगठनों के दबाव के बाद शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश पर समय में बदलाव का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी दी गई।
  4. गतिविधि आधारित शिक्षा पर फोकस – नए टाइम टेबल में प्रार्थना, योग, खेल, कला, बागवानी और रीडिंग-राइटिंग जैसी गतिविधियों को शामिल कर बच्चों को प्रैक्टिकल लर्निंग का मौका दिया गया है।
  5. बच्चों के लिए आराम और संतुलन – शनिवार का समय कम कर बच्चों को मानसिक रूप से आराम और शिक्षकों को बेहतर योजना बनाने का समय देने का उद्देश्य रखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षा के हाल : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 47 हजार टीचर की जगह खाली, भ्रष्टाचार में फंसे 20 जिला शिक्षा अधिकारी

बच्चों की सुविधा पर फोकस

शनिवार को स्कूल का समय कम करने का उद्देश्य बच्चों को मानसिक रूप से आराम देना और शिक्षकों को पढ़ाई के नए तरीकों पर काम करने का समय देना है। साथ ही स्कूलों में गतिविधि-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने की भी योजना है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूलों का नया समय क्या है?
    शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी।
  2. क्या दो शिफ्ट वाले स्कूलों का समय भी बदला गया है?
    हां, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी, जबकि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक तय किया गया है।
  3. छत्तीसगढ़ स्कूलों के समय में बदलाव क्यों किया गया?
    शिक्षक संगठनों की मांग और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को स्कूल का समय कम किया गया है, ताकि बच्चों को आराम और गतिविधि आधारित शिक्षा का लाभ मिल सके।
Tags:
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • स्कूलों का समय
  • छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला
  • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • CG schools saturday timing changed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती