अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! स्पेशल एजुकेटर भर्ती की अंतरिम लिस्ट जारी,इस दिन तक करें दावा आपत्ति

Harrison Masih | Oct 27, 2025, 15:46 IST
Share
cg-special-educator-recruitment-2025-interim-list-released the sootr
cg-special-educator-recruitment-2025-interim-list-released the sootr

छत्तीसगढ़ के शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों के लिए अंतरिम सूची जारी कर दी है। अब दावा-आपत्ति का आखिरी मौका है। क्या आपका नाम इस सूची में है? जानिए पूरी डिटेल और प्रक्रिया...

CG Special Educator Recruitment 2025: लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर (Special Educator) के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अंतरिम सूची (Provisional List) जारी कर दी है। इस सूची को संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है।

सूची में शामिल अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति (Objection/Claim) दर्ज करने के लिए 28 अक्टूबर 2025 की तारीख तय की गई है।

तीन स्तरों के पदों के लिए सूची जारी

संचालनालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्तीकी अंतरिम सूची प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए तैयार की गई है। दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती फिर से शुरू, 28 अक्टूबर से होगी परीक्षा

ये खबर भी पढ़ें... CG job news: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 29 अक्टूबर को रहें तैयार

पूरा चयन प्रक्रिया का क्रम

संचालनालय द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को प्राप्त आवेदनों में से मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी। 22 और 23 अक्टूबर को अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति प्राप्त की गई, जिनका परीक्षण कर समिति द्वारा निराकरण कर दिया गया है। अब पात्र आवेदकों की संशोधित अंतरिम सूची जारी की गई है।

दावा-आपत्ति ऐसे करें

  • अभ्यर्थी 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-सी, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • दावा के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
  • पूर्व में जिन अभ्यर्थियों के आवेदन अमान्य कर दिए गए थे, उनसे दावा-आपत्ति पहले ही स्वीकार की जा चुकी है, इसलिए अब केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्ति ली जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... 800 पदों पर होगी भर्ती! 28 अक्टूबर को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, कर लें ये तैयारी

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...

संचालनालय की चेतावनी

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सूची में किसी आवेदक का नाम पात्र के रूप में दर्शाया जाना, चयन की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन सूची विभागीय सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

  • वेबसाइट – https://eduportal.cg.nic.in
  • दावा-आपत्ति की तारीख – 28 अक्टूबर 2025
  • स्थान – लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर
Tags:
  • CG job news
  • स्पेशल एजुकेटर
  • छत्तीसगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्ती
  • CG Special Educator Recruitment 2025
  • लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज