स्वामी आत्मानंद योजना में 1,812 पदों पर भर्ती, सरकारी स्कूल बनेंगे हाईटेक

Umeshwari Baghel | Sept 10, 2026, 19:27 IST
Share
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर भर्ती
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर भर्ती

रायपुर के 8 सरकारी स्कूलों को स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती होगी। शिक्षक, व्याख्याता, ग्रंथपाल और प्रयोगशाला सहायक समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • रायपुर के 8 सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा स्वरूप
  • स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर होगी भर्ती
  • शिक्षक से लेकर लैब असिस्टेंट तक के पद भरे जाएंगे
  • अक्टूबर में होगी परीक्षा, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
  • उत्कृष्ट स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं और शिक्षकों की संख्या
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। रायपुर जिले के 8 सरकारी स्कूलों को स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बेहतर पढ़ाई, आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षकों की कमी दूर करने पर भी काम होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

8 स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं और शैक्षणिक संसाधन

स्वामी आत्मानंद योजनाके तहत रायपुर जिले के 8 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए संसाधन बढ़ाए जाएंगे। स्कूल भवन, पढ़ाई की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

इन स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने खाली पदों की जानकारी भेजी है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद संविदा आधार पर शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

रायपुर के ये 8 स्कूल योजना में शामिल

रायपुर जिले के जिन स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, उनमें शामिल हैं:

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवरी धरसींवा
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित शासकीय स्कूल
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर का स्कूल
शासकीय स्कूल मठपुरैना
शासकीय स्कूल संजय नगर
शासकीय स्कूल सरोरा तिल्दा
शासकीय स्कूल पोंड अभनपुर
शासकीय स्कूल भंडारपुरी आरंग

प्रदेश में कुल 150 स्कूलों को इस योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर भर्ती

प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी बड़े स्तर पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के तहत कुल 1,812 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इसमें शिक्षक और गैर शिक्षक दोनों तरह के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद सहायक शिक्षकों के हैं। सहायक शिक्षक के 590 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा व्याख्याता स्तर के 515 पद भी भरे जाएंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के पद शामिल हैं।

व्याख्याता हिंदी के 51 पद
व्याख्याता अंग्रेजी के 65 पद
व्याख्याता संस्कृत के 47 पद
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के 52 पद
व्याख्याता गणित के 49 पद
व्याख्याता जीव विज्ञान के 39 पद
व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद
व्याख्याता रसायन के 44 पद
व्याख्याता भौतिक के 53 पद

इसके अलावा शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद, शिक्षक विज्ञान के 56 पद, शिक्षक गणित के 68 पद और शिक्षक कला के 72 पद शामिल हैं। वहीं ग्रंथपाल के 60, कंप्यूटर शिक्षक के 40, व्यायाम शिक्षक के 50 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पदों पर भी नियुक्ति होगी।

अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा

इन पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा। विभाग के अनुसार परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर महीने में शुरू होगी। उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि भर्ती पूरी होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बेहतर होगी। इससे विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

FAQ

  1. स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कितने पदों पर भर्ती होगी?
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में कुल 1,812 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी।
  2. स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
    इस भर्ती में शिक्षक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे पद शामिल हैं।
  3. स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा कब आयोजित होगी?
    भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है।

ये खबरें भी पढ़े...

रायपुर आत्मानंद स्कूल मारपीट : हम डॉन हैं, मां वकील है, रील बनाकर छात्र को पीटा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक: क्या सरकारी कर्मचारी मन की बात नहीं कर सकते ? सिस्टम पर सवाल उठाया तो शिक्षक सस्पेंड

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती : 2292 पदों के लिए जारी हुआ सिलेबस

Tags:
  • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
  • छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक
  • शासकीय स्कूल
  • ऑनलाइन आवेदन
  • स्वामी आत्मानंद योजना
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

By Sanjay Gupta

RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत