CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Dec 10, 2025, 20:59 IST
CG Top News Chhattisgarh big news the sootr
नमस्कार, कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भी भगाएंगे छत्तीसगढ़ के टीचर्स। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 15 नक्सलियों का सरेंडर। सरकार को पानी का पैसा नहीं चुकाते छत्तीसगढ़ के उद्योग। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भी भगाएंगे
Raipur. छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी एक नए आदेश ने राज्य के शिक्षकों के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है। DPI ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं को स्कूल परिसर में आने से रोकने की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।इस आदेश को टीचर्स एसोसिएशन ने बेतुका बताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर
Kanker/Maharashtra: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के बीच सुरक्षा बलों को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लेकर कांकेर तक कुल 15 कुख्यात नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन सभी पर 1 करोड़ रूपए से अधिक का इनाम घोषित था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
Raipur.छत्तीसगढ़ सरकार पैसों की कमी से जूझ रही है लेकिन अपने उद्योगों से ही टैक्स का पैसा वसूल नहीं कर पा रही। छत्तीसगढ़ में 20 से ज्यादा उद्योग ऐसे हैं जिन पर लाखों रुपए का पानी का टैक्स बकाया है। इनमें से ज्यादातर पॉवर प्लांट हैं। इन पॉवर प्लांट पर 400 करोड़ का वॉटर टैक्स बकाया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार को अपने पड़ोंसी राज्य से बिजली के 15 हजार करोड़ रुपए लेने हैं,जिसकी वसूली भी नहीं हो पा रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
आत्मसमर्पित नक्सलियों के आपराधिक केस वापस लेगी सरकार,
Raipur. छत्तीसगढ़ में साय सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के केस वापस लेगी। 10 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक ने सरकार ने इसका निर्णय लिया है। सरकार के अनुसार मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है।मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर (Cold Wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राज्य के 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। विशेष रूप से सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के निवासियों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भी भगाएंगे छत्तीसगढ़ के टीचर्स, DPI के नए आदेश से शिक्षकों में भारी नाराजगी
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया , 1 करोड़ से अधिक का था इनाम, संगठन में खलबली!
सरकार को पानी का पैसा नहीं चुकाते छत्तीसगढ़ के उद्योग, 400 करोड़ से ज्यादा का बकाया है टैक्स
आत्मसमर्पित नक्सलियों के आपराधिक केस वापस लेगी सरकार, साय कैबिनेट का निर्णय
CG Weather Update : मैनपाट में पारा 4°C के नीचे, छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari