CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी ख़बरें...

Umeshwari Baghel | Jul 05, 2026, 20:21 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

महाभारत की गाथा को विश्व मंच पर पहुँचाने वाली पंडवानी की तीजन बाई नहीं रहीं , आदिवासी महिला सरपंच को जिंदा जलाने की धमकी, केस दर्ज, छत्तीसगढ़ नर्सिंग घोटाला : घपले के बीच मुख्य ऑडिट रिपोर्ट लापता।

महाभारत की गाथा को विश्व मंच पर पहुँचाने वाली पंडवानी की तीजन बाई नहीं रहीं

लोक गायिका तीजन बाई :छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद रायपुर में निधन हो गया। उन्होंने महाभारत की गाथा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आदिवासी महिला सरपंच को जिंदा जलाने की धमकी, केस दर्ज

: top news of chhattisgarh :कोरिया के सोनहत में महिला सरपंच को पंचायत बैठक के दौरान जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ नर्सिंग घोटाला : घपले के बीच मुख्य ऑडिट रिपोर्ट लापता

छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में वित्तीय गड़बड़ी और फर्जी कॉलेज मान्यताओं के घोटाले के बीच मुख्य ऑडिट रिपोर्ट गायब हो गई है। निलंबित रजिस्ट्रार सहित कई अधिकारियों पर FIR दर्ज की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

गरियाबंद में उफनती नदी के बीच पेड़ बना 14 मजदूरों का मसीहा

गरियाबंद के बीजापाल गांव में बगनई नदी का जलस्तर बढ़ने से 14 मजदूर बीच धारा में फंस गए। सभी ने पेड़ का सहारा लेकर रात बिताई। सुबह प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोई जनहानि नहीं हुई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सूरजपुर में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सूरजपुर के रामानुजनगर क्षेत्र में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 27 जून की है। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • आदिवासी महिला
  • सामूहिक दुष्कर्म
  • गरियाबंद
  • लोक गायिका तीजन बाई
  • top news of chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा