CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने अभी से संगठनात्मक कवायद तेज कर दी है। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस उन 36 विधानसभा सीटों पर है, जहां उसे 2023 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।इन सीटों को जीतने की रणनीति के तहत भाजपा ने निगम, मंडल, अध्यक्षों को विधानसभा प्रभारी बनाकर मैदान में उतारा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद के बीच महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। प्रदेश की 17 संगठनात्मक जिला इकाइयों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद नियुक्तियों की पहली सूची जारी की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 50 लाख रुपए की चोरी का मामला अब पुलिस के लिए असहज स्थिति पैदा करता जा रहा है। करीब एक महीने पहले दर्ज हुई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज व्यापारियों ने जब मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो मंत्री ने टीआई को फोन लगाया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी
देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित बैलाडीला की डिपॉजिट-14 खदान में खनन और डंपिंग के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने अपनी लीज की निर्धारित सीमा से बाहर जाकर रिजर्व फॉरेस्ट में बड़े पैमाने पर आयरन वेस्ट बहा दिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। फर्जी मरीजों की भर्ती और इलाज के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान हासिल करने के आरोपों से घिरे पांच अस्पतालों के खिलाफ अब आर्थिक कार्रवाई की तैयारी है। इन अस्पतालों को तीन साल के लिए आयुष्मान योजना से निलंबित किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटरों को कानूनी शिकंजे से बाहर निकालने के लिए आखिर कितनी बड़ी बिसात बिछाई गई थी? दुबई के आलीशान विला में हुई बैठक, करोड़ों रुपए के कथित हवाला लेनदेन और केंद्रीय जांच एजेंसियों में ऊंची पहुंच के दावों ने अब इस मामले को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार विवाद प्रार्थना में गाए जाने वाले गीत, मंत्र या श्लोक को लेकर नहीं, बल्कि उन्हें बजाने के तरीके को लेकर है। शिक्षा विभाग के अधिकारी चाहते हैं कि स्कूलों में प्रार्थना लाउडस्पीकर यानी पोंगा के जरिए कराई जाए। वहीं, शिक्षक पहले से उपलब्ध साउंड बॉक्स को पर्याप्त बता रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
रायपुर। बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें, शासन-प्रशासन में मजबूत पकड़ का दावा और सरकारी काम कराने का भरोसा देकर कथित तौर पर लाखों रुपए ऐंठने के मामले में गिरफ्तार कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक ठगी की शिकायतों के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की जांच होटल और स्पा तक पहुंच गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप पटवारी, सहायक ग्रेड-3 या डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो अब पढ़ाई के साथ अपने कंप्यूटर सर्टिफिकेट पर भी ध्यान देना होगा। राज्य सरकार ने इन पदों के लिए जरूरी कंप्यूटर योग्यता को लेकर चल रहे असमंजस को दूर कर दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
अगर आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और दूसरे राज्य में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपकी पढ़ाई का खर्च कम करने में राज्य सरकार भी मदद करेगी। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन मांगे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।