CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Aug 03, 2026, 20:57 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

वन विभाग में नई तैनाती, 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 4.50 करोड़ के सौदे में धोखाधड़ी: भिलाई की पार्षद रीता सिंह पर एफआईआर, रायपुर DJ पार्टी में हंगामा : पुलिस से धक्का-मुक्की, 3 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार।

वन विभाग में नई तैनाती, 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के पांच प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को SDO Forest के पद पर तैनात किया है। सरगुजा से बस्तर तक अलग-अलग वनमंडलों में मिली जिम्मेदारी के जरिए नए अधिकारियों को अनुभव दिया जाएगा। यह खबर पूरा पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।

4.50 करोड़ के सौदे में धोखाधड़ी: भिलाई की पार्षद रीता सिंह पर एफआईआर

CG News :भिलाई नगर निगम की पार्षद रीता सिंह, उनके पति और बेटे के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि 4.50 करोड़ रुपए की जमीन, खदान और मशीनरी की डील में जरूरी जानकारी छिपाई गई। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर DJ पार्टी में हंगामा : पुलिस से धक्का-मुक्की, 3 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार

रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में DJ बजाने की शिकायत पर पुलिस पहुंची। दोबारा DJ चालू करने और पुलिस से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 3 युवतियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह खबर पूरा पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।

थानों में दबी हैं 1 लाख 45 हजार क्लोजर रिपोर्ट्स, डीजीपी से मांगा पूरा ब्यौरा

हाईकोर्ट ने पुलिस थानों में जांच पूरी होने के बावजूद 1 लाख 45 हजार 97 लंबित क्लोजर रिपोर्टों पर सख्त रुख अपनाया है। डीजीपी के हलफनामे के बाद कोर्ट ने सभी लंबित मामलों का विस्तृत ब्यौरा मांगा है। यह खबर पूरा पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।

नवा रायपुर में सरकारी इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, नवंबर तक होगा तैयार?

नवा रायपुर के सेक्टर-32 में 54 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा सरकारी इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल नवंबर तक तैयार हो सकता है। स्कूल में 6वीं से 12वीं तक 700 छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। शिक्षा बोर्ड, प्रवेश और स्टाफ पर फैसला बाकी है। यह खबर पूरा पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • CG News
  • हाईकोर्ट
  • वन विभाग
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग
  • नवा रायपुर
  • top news of chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा