CG व्यापम ने प्रयोगशाला परिचारक पदों के लिए शुरू की भर्ती प्रक्रिया
Krishna Kumar Sikander | Published:
CG Vyapam started the recruitment process for Laboratory Attendant posts the sootr
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के तहत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के तहत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, और इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2025 से शुरू हो चुकी आवेदन प्रक्रिया के तहत 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें... व्यापम ने सब इंजीनियर के लिए कई पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू आवेदन
vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं। परीक्षा और आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारी परीक्षा की तारीख: भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र : यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा की अवधि : परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रवेश पत्र : उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ये खबर भी पढ़ें... व्यापमं केस में हाईकोर्ट ने सुधीर शर्मा के सभी केस CBI की इस एक लाइन से किए खारिज आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। विशेष रूप से, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए एक खास सुविधा दी गई है। यदि वे परीक्षा में शामिल होते हैं, तो उनके द्वारा भुगतान किया गया शुल्क उनके उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे उन्होंने भुगतान किया था। यह कदम स्थानीय उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है। ये खबर भी पढ़ें... व्यापमं पुलिस कांस्टेबल भर्ती केस : हाई कोर्ट ने रद्द की डॉ. अजय मेहता के खिलाफ CBI-STF की FIR CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं। होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें। प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म खोलें। इसके बाद आवेदन फॉर्म पर आवश्यक जानकारी भरें। दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। आवेदन ऑनलाइन जमा करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित जरूर रखें। ये खबर भी पढ़ें... CG JOB NEWS: भारतीय सेना में भर्ती का बड़ा मौका, 30 जून से होगी परीक्षा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें ताकि पात्रता, दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। समय रहते आवेदन करें और अपने करियर को नई दिशा दें! G व्यापम में प्रयोगशाला परिचारक पदों के लिए की भर्ती | CG Vyapam started the recruitment for Laboratory Attendant posts
आवेदन CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari