CG Weather: बरसात का इंतजार बढ़ा रहा गर्मी का असर, बस्तर संभाग में यलो अलर्ट
Harrison Masih | Jun 07, 2025, 09:05 IST
CG Wheather effect of heat yellow alert Bastar division chattisgarh the sootr
प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार ने गर्मी का प्रकोप और बढ़ा दिया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बीते 5-6 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार ने गर्मी का प्रकोप और बढ़ा दिया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बीते 5-6 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह का ड्राई ट्रेंड जारी रह सकता है। वहीं दूसरी ओर, बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं में कमी के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रायपुर में मानसून के आगमन के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
बस्तर संभाग में
मौसम विभाग ने बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में शनिवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में मानसून की चाल धीमी, बारिश भरपूर होने के आसार
महासमुंद: 22 मिमी
बस्तर: 10 मिमी
जशपुर: 10 मिमी
कोरिया: 10 मिमी
बीते एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता लगातार घटती नजर आई है। 28 मई: 74 स्थानों पर बारिश, 29 मई: 27 स्थानों पर , 30 मई: 25 स्थानों पर, 31 मई: 20 स्थानों पर, 1 जून: 33 स्थानों पर, 3 जून: 3 स्थानों पर, 4 जून: केवल 1 स्थान, 5 जून: कहीं भी बारिश नहीं, 6 जून: सिर्फ 5 जिलों में हल्की बारिश।
22 से 28 मई तक: औसतन 53.51 मिमी बारिश
मई में सामान्य से 360% अधिक बारिश
मई में समुद्री सिस्टम मजबूत रहे, जिससे छत्तीसगढ़ में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई। हालांकि अब ये सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं जिससे मॉनसून की प्रगति थम गई है।
बीते शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 40.5°C तक पहुंच गया। सामान्यतः मई में तापमान 46-47°C तक चला जाता है, लेकिन इस बार बारिश के कारण पूरे महीने तापमान अपेक्षाकृत कम रहा।
ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी
केरल में मानसून 24 मई को ही पहुंच गया, जो सामान्य से 8 दिन पहले था।छत्तीसगढ़ में मानसून नारायणपुर और कोंडागांव तक पहुंच चुका है, लेकिन इससे आगे बढ़ नहीं पाया है। यदि ब्रेक की स्थिति नहीं बनी तो इस बार मानसून की अवधि करीब 145 दिन की हो सकती है, जो फसलों और जलस्रोतों के लिए बेहतर माना जा रहा है।
तेज गड़गड़ाहट होते ही पक्के मकान में शरण लें
खुले मैदान में हों तो उकड़ूं बैठ जाएं
पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें
मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें
छत्तीसगढ़ में इस बार मई में रिकॉर्ड बारिश हुई, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदल चुका है। मानसून की प्रगति पर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की गतिविधियां निर्भर करेंगी। फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। वहीं बस्तर जैसे इलाकों में आंधी और बिजली की चेतावनी को गंभीरता से लेना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
CG Weather Update | Effect of heat in Chhattisgarh | yellow alert | Bastar division | chattisgarh | cg monsoon | छत्तीसगढ़ का मौसम | बरसात | छत्तीसगढ़ मानसून | छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट | छत्तीसगढ़
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
रायपुर में आंशिक बादलों की संभावना
बस्तर संभाग में यलो अलर्ट जारी
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में मानसून की चाल धीमी, बारिश भरपूर होने के आसार
कहां कितनी बारिश हुई?
बस्तर: 10 मिमी
जशपुर: 10 मिमी
कोरिया: 10 मिमी
बीते एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता लगातार घटती नजर आई है। 28 मई: 74 स्थानों पर बारिश, 29 मई: 27 स्थानों पर , 30 मई: 25 स्थानों पर, 31 मई: 20 स्थानों पर, 1 जून: 33 स्थानों पर, 3 जून: 3 स्थानों पर, 4 जून: केवल 1 स्थान, 5 जून: कहीं भी बारिश नहीं, 6 जून: सिर्फ 5 जिलों में हल्की बारिश।
बारिश के आंकड़े
मई में सामान्य से 360% अधिक बारिश
मई में समुद्री सिस्टम मजबूत रहे, जिससे छत्तीसगढ़ में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई। हालांकि अब ये सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं जिससे मॉनसून की प्रगति थम गई है।
गर्मी का आलम
ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी
मानसून का सफर और अनुमान
बिजली गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
खुले मैदान में हों तो उकड़ूं बैठ जाएं
पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें
मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें
छत्तीसगढ़ में इस बार मई में रिकॉर्ड बारिश हुई, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदल चुका है। मानसून की प्रगति पर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की गतिविधियां निर्भर करेंगी। फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। वहीं बस्तर जैसे इलाकों में आंधी और बिजली की चेतावनी को गंभीरता से लेना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
CG Weather Update | Effect of heat in Chhattisgarh | yellow alert | Bastar division | chattisgarh | cg monsoon | छत्तीसगढ़ का मौसम | बरसात | छत्तीसगढ़ मानसून | छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट | छत्तीसगढ़
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari