CG Weather update: विदाई के करीब मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Harrison Masih | Sept 13, 2025, 08:23 IST
Share
cg-Weather -news-heavy-rain-alert-2025 the sootr
cg-Weather -news-heavy-rain-alert-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई से पहले पूरे तेवर में है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, तो कहीं भारी वर्षा का कहर देखने को मिला। आसमान में छाए काले बादल और लगातार बदलता मौसम एक बड़े बरसाती तूफान का संकेत दे रहे हैं।

CG Weather update: प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। कांकेर जिले के चारामा में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून विदाई की ओर है, लेकिन विदाई से पहले इसका असर प्रदेश में तेज़ी से देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छाए रहने और लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... cg Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल,कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि बस्तर और सरगुजा संभागों में अगले दो दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और आसपास के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विशेष रूप से जिन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • बलरामपुर-रामानुजगंज
  • जशपुर
  • कोरिया
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी
  • सूरजपुर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • रायगढ़
  • बीजापुर
  • दंतेवाड़ा
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें

मौसम का वैज्ञानिक विश्लेषण

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में एक निम्न दाब का क्षेत्र (Low Pressure Area) पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट पर बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 48 घंटों में दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। इसी कारण प्रदेश में अच्छी बारिश की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) समुद्र तल से अमृतसर, मुजफ्फरपुर, हरदोई, डाल्टनगंज होते हुए निम्न दबाव केंद्र तक फैली हुई है। एक और द्रोणिका दक्षिण महाराष्ट्र से होकर छत्तीसगढ़ तक विस्तारित है।

जिलाअब तक हुई वर्षा (मिमी)सामान्य से अंतर (%)
छत्तीसगढ़ (औसत)99487% (मानसून का)
बलरामपुर1344.5+54%
बेमेतरा472-50%
Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, नदी पार करते वक्त बहे चाचा-भतीजा... तलाश में जुटी SDRF

राजधानी रायपुर का मौसम

रायपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर हल्की बारिश के बीच मौसम खुशनुमा रहा। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

विदाई के करीब मानसून ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू कर दिया है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है। वहीं रायपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल,17 जिलों में यलो अलर्ट,हसदेव भी उफान पर

Tags:
  • cg Weather News
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में मानसून
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ भारी बारिश अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि