CG Weather Update: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदेश में अगले दो दिन की चेतावनी जारी
Harrison Masih | Dec 26, 2025, 12:24 IST
cg-weather-update-cold-wave-alert-ambikapur-manpat-snow-hypothermia
छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.7°C दर्ज किया गया, जबकि मैनपाट और पेंड्रा में ओस जमकर बर्फ बन गई है। दुर्ग समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है और विजिबिलिटी कम हो गई है।
CG Weather Update: उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। दुर्ग में रात का तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
अंबिकापुर, पेंड्रा और रायगढ़ जैसे इलाकों में भी सुबह और शाम के समय ठंड तेज हो गई है। हालात ऐसे हैं कि लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
शुक्रवार सुबह तक जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और दुर्घटना की आशंका बनी रही।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: प्रदेश में फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में छाई रहेगी धुंध, शीतलहर का अलर्ट जारी
अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड,
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का असर और तेज हो सकता है।
हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: प्रदेश में गिरेगा 3 डिग्री पारा, हाइपोथर्मिया की चपेट में आ रहे मासूम, घने कोहरे का अलर्ट
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तापमान के आंकड़े इस प्रकार रहे—
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बर्फ की चादर में लिपटा मैनपाट-पेंड्रा, प्रदेश के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। बीते एक महीने में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है। नवजात शिशुओं की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, जिससे वे ठंड सहन नहीं कर पाते।
डॉक्टरों का कहना है कि सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे शिशुओं में हाइपोथर्मिया का खतरा अधिक रहता है। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर कमजोर, लेकिन ठंड बरकरार; 4 दिनों बाद फिर गिरेगा पारा
पर्याप्त देखभाल न होने पर कई नवजातों को NICU (नियोनेटल आईसीयू) और SNCU में भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है। हाइपोथर्मिया के प्रमुख लक्षणों में शरीर का अचानक ठंडा पड़ जाना और तापमान का सामान्य से नीचे चला जाना शामिल है।
ठंड के कारण अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में मेडिसिन, पीडियाट्रिक और चेस्ट विभाग में 600 से अधिक मरीज सामने आए हैं।
रोजाना 2000 से ज्यादा मरीजों का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है, जिनमें वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और सांस संबंधी बीमारियां प्रमुख हैं।
अंबिकापुर, पेंड्रा और रायगढ़ जैसे इलाकों में भी सुबह और शाम के समय ठंड तेज हो गई है। हालात ऐसे हैं कि लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर घना कोहरा
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: प्रदेश में फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में छाई रहेगी धुंध, शीतलहर का अलर्ट जारी
CG Weather news
अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी
हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: प्रदेश में गिरेगा 3 डिग्री पारा, हाइपोथर्मिया की चपेट में आ रहे मासूम, घने कोहरे का अलर्ट
बीते 24 घंटे का तापमान रिकॉर्ड
- अधिकतम तापमान: 31.2°C (दुर्ग)
- न्यूनतम तापमान: 5.7°C (अंबिकापुर)
CG Weather Update
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बर्फ की चादर में लिपटा मैनपाट-पेंड्रा, प्रदेश के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बच्चों की सेहत पर पड़ रहा ठंड का गंभीर असर
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है। नवजात शिशुओं की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, जिससे वे ठंड सहन नहीं कर पाते।
सीजेरियन से जन्मे शिशुओं में ज्यादा खतरा
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर कमजोर, लेकिन ठंड बरकरार; 4 दिनों बाद फिर गिरेगा पारा
NICU और SNCU तक पहुंच रहे मामले
OPD में बढ़ी मरीजों की भीड़
रोजाना 2000 से ज्यादा मरीजों का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है, जिनमें वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और सांस संबंधी बीमारियां प्रमुख हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari