CGPSC सिविल जज रिजल्ट जारी, अंजुम आरा बनीं टॉपर, देखें टॉप-3 की लिस्ट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 57 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें अंजुम आरा ने प्रदेश में टॉप किया है।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
cgpsc-civil-judge-2024-final-result-topper-anjum-ara

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रदेश के न्यायिक गलियारे में नई ऊर्जा का संचार किया है। आयोग ने व्यवहार न्यायाधीश (Civil Judge - Junior Division) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए छत्तीसगढ़ को 57 नए न्यायाधीश मिले हैं। ये न्यायाधीश राज्य के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत अपनी सेवाएं देंगे।

अंजुम आरा बनीं टॉपर

सालों की मेहनत और कड़े संघर्ष के बाद अब मेधावियों के नाम के आगे न्यायाधीश शब्द जुड़ गया है। जारी परिणामों में अंजुम आरा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, शिवांगी तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं और आयुष चौरसिया ने मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोग ने मुख्य सूची के साथ-साथ एक अनुपूरक सूची भी जारी की है।

CGPSC सिविल जज रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ पर क्लिक करें।

  • होम पेज खुलते ही आपको दाईं ओर या Latest सेक्शन में Results का टैब दिखाई देगा।

  • वहां आपको Selection List - Civil Judge (Junior Division) Exam-2024 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  • लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट की एक PDF फाइल आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • आप Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर टाइप करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इस फाइल को Download कर लें और इसका एक Print-out निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसके नतीजे 22 जनवरी को सामने आए थे। मुख्य परीक्षा में सफल हुए 183 योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया था। ये इंटरव्यू 10 से 20 फरवरी के बीच आयोजित किए गए। दिलचस्प बात यह रही कि इंटरव्यू की इस अंतिम दौड़ में सभी 183 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और सभी ने अपनी योग्यता साबित की।

ये खबरें भी पढ़ें...

कल है CGPSC की प्रिलिम्स परीक्षा, सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये 7 सख्त नियम

पंजाब चयन बोर्ड भर्ती: एक्साइज इंस्पेक्टर के पदें के लिए आवेदन शुरू

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CIVIL JUDGE न्यायाधीश सिविल जज cgpsc
Advertisment