पीएससी पेपर लीक में ED का बड़ा खुलासा, OSD के नाम से वसूले 3 करोड़
VINAY VERMA | Sept 02, 2026, 19:37 IST
CGPSC भर्ती घोटाला
CGPSC पेपर लीक मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले गए। OSD और प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर चयन पक्का होने का भरोसा दिलाया गया।
Raipur। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्ता के कथित रसूख के इस्तेमाल का बड़ा खुलासा किया है। ED के मुताबिक, CGPSC-2021 के प्रश्न-पत्र निजी दलालों के जरिए रिश्वत लेकर आरोपियों के रिश्तेदारों और चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए। इसी नेटवर्क के जरिए डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे बड़े पदों पर चयन प्रभावित करने का खेल चला।
जांच के अनुसार उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने CGPSC-2021 के लीक प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद जुटाए। ED का दावा है कि यह रकम अपराध से अर्जित आय यानी Proceeds of Crime थी। इसमें से करीब 2.80 करोड़ रुपए अनिल चंद्राकर को सौंपे गए।
ED की जांच में सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि उत्कर्ष चंद्राकर ने अभ्यर्थियों को प्रभावित करने और उनसे पैसे वसूलने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री के तत्कालीन निज सहायक (PA) के.के. चंद्रवंशी और तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के नाम, पद और प्रभाव का इस्तेमाल किया। यानी नौकरी के नाम पर रसूख का ऐसा दावा बनाया गया, जिससे अभ्यर्थियों को चयन पक्का होने का भरोसा दिलाया जा सके।
ED रायपुर जोनल कार्यालय ने 1 सितंबर को रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर में पांच अलग-अलग परिसरों पर तलाशी ली। कार्रवाई के बाद उत्कर्ष चंद्राकर को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, वित्तीय रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य अहम साक्ष्य जब्त किए गए।
ED की कार्रवाई EOW/ACB रायपुर और CBI रायपुर की अलग-अलग FIR के आधार पर चल रही जांच का हिस्सा है। दोनों मामलों में CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित हेराफेरी, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप हैं।
ED ने इससे पहले 3 जून 2026 को भी तलाशी कार्रवाई की थी। जांच के दौरान PMLA की धारा 50 के तहत दर्ज बयानों, मोबाइल से मिले डिजिटल डेटा और बैंक खातों के विश्लेषण से उत्कर्ष की कथित भूमिका सामने आने का दावा किया गया है। ED के मुताबिक, वह अपराध की आय हासिल करने, उसे छिपाने, लेयरिंग करने और बाद में वैध संपत्ति के रूप में पेश करने की प्रक्रिया में सीधे शामिल था।
CGPSC जैसी संवैधानिक भर्ती संस्था की परीक्षा में अगर पेपर लीक कर करोड़ों रुपए वसूले गए और अफसरों के पद तक बेचने का खेल चला, तो सवाल सिर्फ आरोपियों तक सीमित नहीं है। सवाल यह भी है कि किसके भरोसे अभ्यर्थियों से करोड़ों लिए गए और सत्ता के नाम का इस्तेमाल कर उन्हें चयन का भरोसा किसने दिलाया? ED की आगे की जांच इन कड़ियों को जोड़ने में अहम हो सकती है।
रायपुर पेपर लीक मामला : दुर्ग के भारती कॉलेज से लीक हुआ तीसरा पेपर
CGPSC Scam : 25 लाख में पेपर बेचने वाला गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की रिमांड
इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में ED पर आंच, कोर्ट बोला अकाउंटेंट साल्वी को 15% कमीशन, गिरफ्तारी क्यों नहीं
CGPSC घोटाला जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पटवारी संघ अध्यक्ष के घर दबिश
3 करोड़ की वसूली
OSD के नाम का इस्तेमाल
5 ठिकानों पर छापा
CBI-EOW की FIR से जांच
मोबाइल ने खोले राज
सवाल बड़ा है
FAQ
- CGPSC पेपर लीक मामले में ED ने क्या खुलासा किया है?
ED के अनुसार CGPSC-2021 के पेपर लीक के जरिए अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली की गई। - CGPSC घोटाले में OSD के नाम का इस्तेमाल कैसे हुआ?
ED का दावा है कि आरोपियों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के OSD और PA के नाम व प्रभाव का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को चयन पक्का होने का भरोसा दिलाया। - CGPSC मामले में ED ने किसे गिरफ्तार किया है?
ED ने जांच के बाद उत्कर्ष चंद्राकर को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। तलाशी में कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
ये खबरे भी पढ़े...
CGPSC Scam : 25 लाख में पेपर बेचने वाला गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की रिमांड
इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में ED पर आंच, कोर्ट बोला अकाउंटेंट साल्वी को 15% कमीशन, गिरफ्तारी क्यों नहीं
CGPSC घोटाला जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पटवारी संघ अध्यक्ष के घर दबिश
अध्यक्ष की कुर्सी खाली, 608 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की नई तारीख का इंतजार
By Umeshwari Baghel
मध्य प्रदेश के आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, 4 दिन पहले सागर SP पद से हटाए गए थे
By Amresh Kushwaha
अब 2 महीने के भीतर करना होगा जमानत याचिकाओं का निपटारा, हाईकोर्ट का नया नोटिफिकेशन जारी
By Harrison Masih
शादी का वादा पूरा नहीं करना हर मामले में दुष्कर्म नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, आरोपी की रिहाई बरकरार
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: कांग्रेस के 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की साख दांव पर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में दूसरे राज्यों की निजी गाड़ियों से टैक्स वसूली पर हाईकोर्ट की रोक, 90 याचिकाओं पर फैसला
By Mukesh Sharma
एमपी राज्यसभा उपचुनाव में सियासी घमासान: दो निर्दलीयों के नामांकन खारिज, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की आपत्ति
By Amresh Kushwaha