CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित

Jitendra Shrivastava | Mar 22, 2024, 16:00 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ पीएससी के लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है।

आयोग की इस वेबसाइट पर देंखे परिणाम...

Chhattisgarh Public Service Commission

17 सेवाओं के लिए कुल 242 पद थे

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित की गए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं द्वारा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उपवर्गवार कटऑफ अंक जारी किए जाने की मांग की जाती रही है।

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम वेबसाइट पर देंखे

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा युवा प्रतिभागियों की मांग के अनुरूप इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

Tags:
  • CGPSC
  • प्रारंभिक परीक्षा परिणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA