पीएससी सचिव के घर में रखे थे प्रश्नपत्र, बेटे का प्री और मेंस में एक ही रोल नंबर

Arun Tiwari | Jul 31, 2026, 14:49 IST
Share
टामन सिंह सोनवानी
टामन सिंह सोनवानी

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में टामन सिंह सोनवानी के खुलासों के बाद कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के पुत्र सुमित ध्रुव के घर से परीक्षा प्रश्नपत्र और संबंधित दस्तावेज बरामद हुए।

सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने ईडी के सामने कई राज उगले हैं। छत्तीसगढ़ के पीएससी घोटाले में किस्म-किस्म के तरीके अपनाए गए हैं। इन तरीकों को अपनाने में जिम्मेदार लोग यह भी भूल गए कि वे खुद ही अपनी करतूत का सुराग छोड़ रहे हैं।

पीएससी के तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव ने अपने बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया। जीवन किशोर के बेटे सुमित ध्रुव ने तो हद ही कर दी। सुमित के घर में पीएससी परीक्षा के सारे पेपर रखे थे।

डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद भी वे पेपर जहां के तहां रखे रहे। सीबीआई ने जब घर में छापा मारा तो ये सारे दस्तावेज बरामद हो गए।

प्री और मेंस एग्जाम का एक ही रोल नंबर :

डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव। यह है सीजीपीएससी के तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव का पुत्र। पीएससी घोटाले की बहती गंगा में सबने हाथ धोए। सचिव ने भी अपने बेटे को डिप्टी कलेक्टर बना दिया।

जांच में ये भी सामने आ गया कि सुमित का प्री और मेंस एग्जाम में एक ही रोल नंबर था। जांच से पता चला कि सुमित ने 26.05.2022 से 29.05.2022 के दौरान मुख्य परीक्षा में भाग लिया।

उनका रोल नंबर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के दौरान CGPSC 2021 में समान रहा। जांच से पता चला कि CGPSC 2020 की परीक्षा के लिए दो सेट प्रश्न-पत्र तैयार किए गए थे, जिनमें से एक का उपयोग CGPSC 2020 में हुआ और दूसरा सेट एग्जाम कंट्रोलर आरती वासनिक द्वारा स्ट्रांग रूम में रखा गया।

जिसमें परीक्षा और अन्य प्रश्न-पत्र सेट शामिल थे। दूसरा सेट स्ट्रांग रूम में 2021 की परीक्षा के लिए उपयोग नहीं किया गया। पीएससी 2020 की परीक्षा के लिए तैयार किए गए प्रश्न-पत्रों का एक सेट CGPSC 2021 की मुख्य परीक्षा में उपयोग किया गया।

टामन और आरती की सांठगांठ :

जांच से पता चला कि जुलाई 2020 में टामन सिंह सोनवानी और आरती वासनिक ने एकेडी प्रिंटर्स प्रायवेट लिमिटेड के संचालक अरुण कुमार द्विवेदी के साथ मुलाकात की और पीएससी के पेपर छापने पर चर्चा की।

इसके अनुसार, CGPSC और एकेडी के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि प्रश्न-पत्र छपाई की जिम्मेदारी एकेडी को सौंपी गई। इसके बाद, आरती वासनिक ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

जांच से पता चला कि आरती वासनिक ने एक साल तक एकेडी के संचालक अरुण कुमार द्विवेदी के पास प्रश्न-पत्रों को रखा। यह भी सामने आया कि आरती वासनिक और टामन सिंह सोनवानी को पीएससी की 2020-21 की परीक्षा के प्रश्न-पत्रों की जानकारी थी।

दोनों को यह जानकारी थी कि मुख्य परीक्षा के सभी पेपर्स में पूछे जाने वाले प्रश्न क्या थे। जीवन किशोर ध्रुव के आवासीय परिसर की तलाशी में सुमित ध्रुव के पास प्रश्न-पत्र और उत्तरों की फोटोकॉपी थी।

जिसमें अभ्यास प्रश्नों के उत्तर शामिल थे। इससे यह पता चला कि सुमित को अपने पिता की मदद से पेपर नं 07 के प्रश्नों की जानकारी मुख्य परीक्षा से पहले प्राप्त हुई।

घोटाले के मुख्य किरदार :

जांच के आधार पर यह पाया गया कि जीवन किशोर ध्रुव,आरती वासनिक,टामन सिंह सोनवानी और ललित गणवीर ने इस पूरी साजिश को अंजाम दियाा। इस साजिश का उद्देश्य CGPSC 2020 और 2021 की परीक्षाओं में धोखाधड़ी करना था।

पीएससी 2021 की परीक्षा के प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता भंग होने के लिए यह सभी लोग जिम्मेदार थे। आरती वासनिक ने प्रश्न-पत्र नं 02 और 07 पर कंट्रोल किया तो जीवन किशोर ध्रुव के पुत्र सुमित ने उन प्रश्नों को हल करने का अभ्यास किया और CGPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिससे उनको डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित किया गया।

FAQ

  1. CGPSC 2020-21 भर्ती घोटाला क्या है?
    CGPSC 2020-21 भर्ती घोटाला भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, गोपनीयता भंग और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों से जुड़े आरोपों का मामला है, जिसकी जांच CBI और ED जैसी एजेंसियां कर रही हैं।
  2. टामन सिंह सोनवानी कौन हैं और उन पर क्या आरोप हैं?
    टामन सिंह सोनवानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व अध्यक्ष हैं। CGPSC 2020-21 भर्ती घोटाले की जांच में उन पर परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग करने और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर भर्ती में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं।


ये खबरें भी पढ़ें...

CGPSC Scam : CBI के बाद ED की एंट्री, 5 अफसरों के 10 ठिकानों पर छापेमारी

CGPSC घोटाला : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह गिरफ्तार

सीजी पीएससी घोटाला: टूरिस्ट बनाकर चहेतों को बना दिया डिप्टी कलेक्टर, जंगल के बीच बनी होटल में करवा दी पीएससी की परीक्षा

फिर सुर्खियों में पीएससी घोटाला, तत्कालीन सचिव ध्रुव के घर CBI की दबिश, महिला अधिकारी के घर पहुंची ED

Tags:
  • सीजी पीएससी घोटाला
  • टामन सिंह सोनवानी
  • CGPSC Scam
  • आरती वासनिक
  • जीवन किशोर ध्रुव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड