छत्तीसगढ़ विधानसभा में उलझे चंद्राकर और देवेद्र यादव, रमन बोले जनता देखती है मार्यादा में रहें

Arun Tiwari | Jul 15, 2025, 16:17 IST
Share
Chandrakar and Devendra Yadav clashed in Chhattisgarh Assembly the sootr
Chandrakar and Devendra Yadav clashed in Chhattisgarh Assembly the sootr

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बेहद गर्म हो रहा है। बाहर महौल ठंडा है लेकिन अंदर के माहौल में बेहद गर्माहट है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एक सवाल को लेकर आपस में उलझ गए।

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बेहद गर्म हो रहा है। बाहर महौल ठंडा है लेकिन अंदर के माहौल में बेहद गर्माहट है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एक सवाल को लेकर आपस में उलझ गए। सवालों के साथ साथ आवाज भी तीखी हो गई। सवाल जल और स्वच्छता मिशन को लेकर था। विवाद बढ़ता देख स्पीकर रमन सिंह ने दखल दिया। स्पीकर बोले कम से कम मर्यादा का पालन तो करें,ये सब जनता देखती है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजस्व निरीक्षक भर्ती घोटाले पर हंगामा, विपक्ष का हमला, सदन से वॉकआउट

चंद्राकर और यादव में बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर दोनों आपस में भिड़ गए। दरअसल बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने जल एवं स्वच्छता मिशन पर प्रश्न पूछा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र में खाद-बीज संकट पर विपक्ष का हंगामा, स्थगन प्रस्ताव खारिज

इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जवाब दे ही रहे थे कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एक दस्तावेज लहराते हुए खड़े हो गए और ऊंचे स्वर में बोले, यह विधानसभा का ही दस्तावेज है, जिसमें लिखा है कि कार्य पूर्ण होने से पहले 70 फीसदी से अधिक राशि का भुगतान नहीं हो सकता। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह उन्हें बार-बार टोकते रहे।

ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार | जो मुद्दा The Sootr ने उठाया, वो छत्तीसगढ़ विधानसभा में छाया

रमन सिंह दिया दखल

देवेंद्र यादव की तीखी भाषा पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने नियमों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि किस प्रक्रिया के तहत ये ऊंची आवाज में बोल रहे है, और मंत्री के जवाब के बीच खड़े हो गए हैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच वाद-विवाद बढ़ता गया और बात नारेबाजी और असंसदीय भाषा तक पहुंच गई।

हालात को बिगड़ते देख विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेप किया और दोनों विधायकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, प्रश्नकाल को जनता देखती है। यह छत्तीसगढ़ विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने विशेष रूप से देवेंद्र यादव को चेतावनी दी कि वे दो बार के विधायक हैं और उन्हें संसदीय मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ः मानसून सत्र के लिए कांग्रेस का प्लान, बिजली-धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे

सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए अध्यक्ष ने दोनों पक्षों द्वारा इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से विलोपित करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि यह वर्ष विधानसभा की रजत जयंती का वर्ष है और इसकी गरिमा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ राजनीति | Chhattisgarh Assembly | Monsoon Session | Ajay Chandrakar | devendra yadav | Raman Singh | Water and Sanitation Mission | parliamentary decorum | Chhattisgarh politics

Tags:
  • Raman Singh
  • रमन सिंह
  • Chhattisgarh Assembly
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • अजय चंद्राकर
  • Monsoon Session
  • मानसून सत्र
  • Ajay Chandrakar
  • Chhattisgarh politics
  • devendra yadav
  • छत्तीसगढ़ राजनीति
  • देवेंद्र यादव
  • जल और स्वच्छता मिशन
  • संसदीय मर्यादा
  • Water and Sanitation Mission
  • parliamentary decorum
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा