125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सीधी भर्ती की घोषणा; CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
Harrison Masih | Nov 17, 2025, 19:45 IST
chhattisgarh-125-assistant-professor-recruitment-2025-cgpsc-notification the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 125 सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती की बड़ी घोषणा की है। CGPSC ने 35 विभिन्न विभागों में पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
CGPSC 125 Assistant Professors Recruitment: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा कर दी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। ये भर्ती मेडिकल शिक्षा को आधुनिक मानकों पर विस्तार देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
राज्य के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। इन पदों को निम्नलिखित प्रमुख विभागों में स्वीकृति दी गई है—
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती: आरक्षक चालक व ट्रेडमैन लिए आज से ट्रेड टेस्ट शुरू, तीन दिनों तक चलेगी परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Jobs News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे और CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा किए जा सकेंगे।
सरकार ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन पदों का श्रेणीवार आवंटन भी जारी किया है—
ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में हजारों शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, TET परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
सरकार की इस भर्ती से मेडिकल कॉलेजों में नियमित कक्षाएं सुचारू होंगी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य ढांचे में मजबूती आएगी, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएँ बेहतर होंगी। लाखों नागरिकों को बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा। यह फैसला छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य प्रणाली को अगले स्तर तक ले जाने वाला है, और सरकार की मेडिकल सेक्टर को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
10 मेडिकल कॉलेजों के 35 विभागों में होगी भर्ती
- पैथोलॉजी
- मेडिसिन
- सर्जरी
- बालरोग
- रेडियोलॉजी
- एनेस्थीसिया
- गायनेकोलॉजी
- कम्युनिटी मेडिसिन
- फॉरेंसिक मेडिसिन
- माइक्रोबायोलॉजी
- फिजियोलॉजी
- एनाटॉमी आदि
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती: आरक्षक चालक व ट्रेडमैन लिए आज से ट्रेड टेस्ट शुरू, तीन दिनों तक चलेगी परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Jobs News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
आवेदन की तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 नवंबर 2025
- अंतिम तिथि: 24 दिसंबर 2025
कुल 125 पदों का वर्गवार वितरण
- अनारक्षित: 45
- अनुसूचित जाति (SC): 21
- अनुसूचित जनजाति (ST): 43
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 16
सरकार ने बताया ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा— “प्रदेश के भविष्य के डॉक्टरों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।” वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा— “इतने बड़े पैमाने पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती से मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी खत्म होगी। इससे छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और अस्पतालों में उपचार की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में हजारों शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, TET परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा यह निर्णय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari