छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: सत्तापक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरा
BP shrivastava | Feb 06, 2024, 14:36 IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। सत्तापक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने सरकार को घेरा है। दोनों जवाब से असंतुष्ट दिखे। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया। संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जांच कराने की बात कही।
Raipur. छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र (Chhattisgarh Assembly Budget Session ) चल रहा है। मंगलवार को इस सत्र का दूसरा दिन है। सत्र के दौरान पहला सवाल राशन दुकान और चावल से लगाया गया, इसी विषय को लेकर सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने सरकार को घेरा है। जवाब से दोनों असंतुष्ट हैं, जिसके बाद सदन में हंगामा भी मचा। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में ऐलान किया है कि विधायकों की समिति इस पर जांच करेगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन बीजेपी के ही विधायकों के सवाल पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल घिर गए। विधानसभा में पीडीएस की जांच का मुद्दा गरमाया। प्रश्नकाल शुरू होते ही विधायक धरमलाल कौशिक ने उठाया। अपने सवाल में धरमलाल कौशिक ने कहा कि गड़बड़ियों के संबंध में जांच के निर्देश थे। इस संदर्भ में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पिछली सरकार में तय समय पर सत्यापन नहीं किया गया था, जिसकी वजह से कार्रवाई में देरी हुई है। जिसके बाद धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर ने कहा कि आसंदी के निर्देश के बावजूद भौतिक सत्यापन नहीं किया गया, यह गंभीर बात है। भाजपा विधायकों ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।
महतारी वंदन योजना, पहले दिन ही सर्वर फेल, CG में 1.80 लाख आवेदन
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सत्ता पक्ष के विधायकों की तरफ से जांच की मांग पर कहा कि आसंदी के निर्देशों का पालन होना चाहिए, जो भी मंत्री जवाब देने आएं, उन्हें इसकी चिंता करनी चाहिए
प्रश्नकाल शुरू होते ही पहला सवाल

क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष ने?
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सत्ता पक्ष के विधायकों की तरफ से जांच की मांग पर कहा कि आसंदी के निर्देशों का पालन होना चाहिए, जो भी मंत्री जवाब देने आएं, उन्हें इसकी चिंता करनी चाहिए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari