छत्तीसगढ़ विधानसभा का बदलेगा इतिहास, 25 साल में पहली बार रविवार से सत्र की शुरुआत
Arun Tiwari | Dec 10, 2025, 16:09 IST
chhattisgarh-assembly-sessions-starts-sunday-after-25-years
छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में इस साल एक बड़ा परिवर्तन दर्ज होने जा रहा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पहली बार विधानसभा का सत्र रविवार से शुरू होगा। नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला यह शीतकालीन सत्र कई मायनों में विशेष होगा।
Raipur. छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में इस साल एक बड़ा परिवर्तन दर्ज होने जा रहा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पहली बार विधानसभा का सत्र रविवार से शुरू होगा। 14 से 17 दिसंबर तक नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला यह शीतकालीन सत्र कई मायनों में विशेष होगा।
14 दिसंबर को विधानसभा स्थापना दिवस भी है, इसलिए पारंपरिक कार्यवाही के बजाय इस दिन विशेष कार्यक्रम “विकसित भारत 2047” विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा बैठक भी 14 दिसंबर 2000 को आयोजित हुई थी। 25 साल बाद एक बार फिर वही तारीख और दिन को महत्व दिया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर, नए भवन में पहली बार बैठेगा सदन
धर्मांतरण कानून लाने को तैयार सरकार, शीतकालीन सत्र में विधेयक हो सकता है पेश
रविवार को प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, विधेयक या अन्य नियमित प्रक्रियाएं नहीं होंगी। इस दिन विज़न डॉक्यूमेंट पर चर्चा होगी। सभी सदस्यों को इस ऐतिहासिक अवसर के मद्देनजर विशेष सत्र में उपस्थित रहने को कहा गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 14 दिसंबर से: बीजेपी विधायकों ने बनाई अपने ही मंत्रियों को घेरने की रणनीति
एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन
उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने नए विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मीडिया सुविधा और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साव ने कहा कि यह सत्र राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। संसदीय मंत्री ने भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा।
15 दिसंबर से सदन की सामान्य कार्यवाही शुरू होगी। इस दौरान खाद्य, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, राशन वितरण और अन्य जनहित मुद्दों से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा होगी। पूरे सत्र में कुल 628 प्रश्न लगाए गए हैं। जिनमें 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। 15 दिसंबर को सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस सत्र में नए धर्मांतरण विधेयक को भी पेश किया जाएगा।
इसलिए रविवार को लगेगी विधानसभा:
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर, नए भवन में पहली बार बैठेगा सदन
धर्मांतरण कानून लाने को तैयार सरकार, शीतकालीन सत्र में विधेयक हो सकता है पेश
पहले दिन नहीं होगा नियमित कामकाज:
ऐसे समझें पूरी खबरछत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस साल पहली बार रविवार से शुरू होगा। पहले दिन (14 दिसंबर) पारंपरिक कार्यवाही नहीं होगी; “विकसित भारत 2047” विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने नए विधानसभा भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैठक और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 15 दिसंबर से सामान्य कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें खाद्य, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, राशन वितरण और अन्य जनहित मुद्दों पर चर्चा होगी। पूरे सत्र में कुल 628 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। |
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 14 दिसंबर से: बीजेपी विधायकों ने बनाई अपने ही मंत्रियों को घेरने की रणनीति
एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन
तैयारियों की समीक्षा:
दूसरे दिन से शुरू होगी नियमित कार्यवाही:
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj