सात जनरेटरों में से एक भी चालू नहीं हुआ, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा ऑपरेशन

Marut raj | Oct 02, 2024, 18:07 IST
Share
Chhattisgarh Bilaspur District Hospital mismanagement the sootr
Chhattisgarh Bilaspur District Hospital mismanagement the sootr

Bilaspur District Hospital : जिला अस्पताल में सात जनरेटर मौजूद हैं, लेकिन इनमें से एक ने भी जरूरत पड़ने पर काम नहीं किया। डॉक्टरों को मोबाइल फोन की टॉर्च की मदद से मरीज का ऑपरेशन करना पड़ा।

Bilaspur District Hospital mismanagement : बिलासपुर जिला अस्पताल में अव्यवस्था से जुड़ा मामला सामने आया है। अव्यवस्था का आलम ये है कि डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ा। जिला अस्पताल में सात जनरेटर मौजूद हैं, लेकिन इनमें से एक ने भी जरूरत पड़ने पर काम नहीं किया।

बिजली न होने की वजह से कई ऑपरेशन टालने पड़े

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला अस्पताल में नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली चली गई। बीच ऑपरेशन के दौरान बिजली जाने से गंभीर स्थिति पैदा हो गई।

डॉक्टरों को आनन-फानन में मोबाइल फोन की टॉर्च की मदद से मरीज का ऑपरेशन करना पड़ा। जानकारी के अनुसार अस्पताल में बिजली सप्लाई बाधित होने के बाद नसबंदी सहित अन्य ऑपरेशनों को टालना पड़ा।

जनरेटर में नहीं था डीजल

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर में पॉवर बैकअप देने के लिए 7 जनरेटर हैं। इनमें से कोई भी जनरेटर काम नहीं आया।

जनरेटर बंद रहने की वजह डीजल न होना बताई जा रही है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही जिला अस्पताल में दुर्घटनाग्रस्ता एक युवक के इलाज में लापरवाही बरतने की बात सामने आई थी। मीडिया में यह मामला उजागर होने पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।

कोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में इस केस की सुनवाई शुरू की है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इसके केस की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होनी है।

विधानसभा में उठा था मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य के हेल्थ सिस्टम को लेकर विधायकों ने सवाल उठाए थे। इस मामले में विपक्ष के साथ ही सत्ताधारी बीजेपी के विधायक भी मुखर होकर बोले थे। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से हेल्थ सिस्टम में सुधार का भरोसा दिलाया गया था। इसके बाद राज्य में डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • Bilaspur District Hospital
  • Bilaspur District Hospital mismanagement
  • Chhattisgarh District Hospitals mismanagement
  • बिलासपुर जिला अस्पताल अव्यवस्थाएं
  • छत्तीसगढ़ जिला अस्पताल अव्यवस्थाएं
  • मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन
  • मोबाइल टॉर्च की लाइट में ऑपरेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा