पति कर रहा था बेटे की मालिश, पत्नी ने कर लिया सुसाइड, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Ravi Singh | Jun 22, 2024, 19:08 IST
Share
Bilaspur
Bilaspur

बिलासपुर में महिला ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि पति ने उसके पैर नहीं दबाए। दोनों की 6 साल पहले 2018 में लव मैरिज हुई थी। उनका 3 साल का बच्चा है।

Bilaspur suicide : खुदकुशी का एक मामला सामने आया है। जिसमें महिला ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि उसके पति ने उसके पैर नहीं दबाए। मामला बिलासपुर जिले का है जहां पत्नी ने पति से पैर दबाने को कहा लेकिन पति ने जब पैर नहीं दबाए तो पत्नी ने गुस्से में फांसी लगा ली। दोनों की लव मैरिज हुई थी।

बच्चे की मालिश कर रहा था पति

देवरीडीह तोरवा निवासी सुशीला ( 24 ) की तबीयत खराब हो गई। सुशीला ने पैर में दर्द होने पर पति भूपेंद्र से पैर दबाने को कहा। पति भूपेंद्र साहू अपने बच्चे की मालिश कर रहा था, इसलिए सुशीला के पास जाने में उसको टाइम लग गया। इसके बाद नाराज सुशीला अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

फांसी लगाने के दौरान हुई आवाज सुनकर भूपेंद्र दौड़ते हुए कमरे में गया, तो देखा सुशीला साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। भूपेंद्र ने जल्दी से सुशीला को फंदे से उतारा और सीधे तोरवा स्थित हॉस्पिटल लेकर गया। डॉक्टरों ने जांच में उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर संकट के बीच जीतू पटवारी को मिला सज्जन वर्मा का साथ, बोले- उनसे अच्छा व्यक्ति कोई नहीं

6 साल पहले लव मैरिज

भटगांव की रहने वाली सुशीला और ग्राम मोहतरा निवासी भूपेन्द्र साहू दोनों साल 2018 से बिलासपुर में रहते थे। बिलासपुर में दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। दोनों की मुलाकात कोंचिंग में हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली।

3 साल के बच्चा है

दोनों का 3 साल बच्चा भी है। वहीं पुलिस जांच में सुसाइड करने से मौत का पता चला है। महिला नव विवाहिता थी इस कारण परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद स्थिति और साफ हो सकती है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पति ने पैर नहीं दबाए तो कर ली खुदकुशी बच्चे की मालिश कर रहा था पति

Tags:
  • बिलासपुर
  • पति ने पैर नहीं दबाए तो कर ली खुदकुशी
  • बच्चे की मालिश कर रहा था पति
  • Bilaspur suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा