CG Board Result 2024: 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sandeep Kumar | May 09, 2024, 07:13 IST
Share
PIC
PIC

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट ( CGBSE 10th Result 2024 , CGBSE 12th Result 2024 ) प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए। सीजी बोर्ड 10वीं में 342511 छात्र और 12वीं में 2लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स सीजी बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त वेबसाइट पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर नतीजे चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट ( CGBSE 10th Result 2024 , CGBSE 12th Result 2024 ) प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए। सीजी बोर्ड 10वीं में 342511 छात्र और 12वीं में 2लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 ( CG Board Result 2024 ) की घोषणा सीजीबीएसई के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले द्वारा की गई। चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद टॉपरों को राज्य सरकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CGBSE ) की 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2024 से 21 मार्च तक , वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च, 2024 से 23 मार्च तक हुई थी।


ऐसे करें रिजल्ट चेक

आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाएं।
होमपेज पर, 'स्टूडेंट्स कॉर्नर' सेक्शन के तहत, 'परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
'सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
अब, 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

बच्चों को तनाव से दूर रखने के लिए सुविधा


छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग के लिए सीजी बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 भी जारी किया है। इस नंबर पर 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस के टोल फ्री नंबर 14416 पर 24 घंटे मुफ्त परामर्श मिलेगा। पिछले साल 10 मई को सीजी बोर्ड रिजल्ट घोषित हुए था। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत रहा था जबकि 10वीं का रिजल्ट 75.5 प्रतिशत रहा था। 10वीं में राहुल यादव ने टॉप किया था और 12वीं में विधि ने 98.2 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में IAS चंदन कुमार को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार

ये खबर भी पढ़िए...व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : भिलाई में ढिल्लन के घर और ऑफिस में EOW ने ली तलाशी

टॉपर्स किए जाएंगे सम्मानित


छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स के नाम अलग-अलग जारी किये जायेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh : सरकार की हेल्पलाइन पर एक दिन में 65 फोन कॉल, बच्चे पूछ रहे क्या मैं पास हो जाउंगा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का पिछले पांच साल का रिजल्ट


साल कक्षा 10 कक्षा 12
2019 68.20% 78.43%
2020 73.62% 78.59%
2021 शत-प्रतिशत 97.43%
2022 74.23% 79.30%
2023 75.05% 79.96%









Tags:
  • cgbse
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • renu pille
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइटों
  • बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले
अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, विश्वविद्यालय का अनुभव भी अब काम आएगा, हनुमान अंश पर टैक्स की भरपाई

By VINAY VERMA

अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, विश्वविद्यालय का अनुभव भी अब काम आएगा, हनुमान अंश पर टैक्स की भरपाई
70-80-90% सैलरी विवाद पर एमपी सरकार की चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस; 16 नवंबर को अगली सुनवाई

By Neel Tiwari

70-80-90% सैलरी विवाद पर एमपी सरकार की चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस; 16 नवंबर को अगली सुनवाई
सूरत से राजस्थान आ रही लग्जरी बस का भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों के मरने की खबर, 5 घायल

By Ashish Bhardwaj

सूरत से राजस्थान आ रही लग्जरी बस का भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों के मरने की खबर, 5 घायल
CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय सिंह पर क्यों भड़कीं सोनिया गांधी? जानें वजह...

By Amresh Kushwaha

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय सिंह पर क्यों भड़कीं सोनिया गांधी? जानें वजह...
दोबारा बनेगी एसआई पुलिस भर्ती की मेरिट लिस्ट, 2013 की भर्ती में हो गया था बड़ा खेल

By Neel Tiwari

दोबारा बनेगी एसआई पुलिस भर्ती की मेरिट लिस्ट, 2013 की भर्ती में हो गया था बड़ा खेल
सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत

By Sanjay Gupta

सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत