Chhattisgarh CM ने कहा, बस्तर संभाग में 14 उपस्वास्थ्य केंद्र खोलेंगे

Jitendra Shrivastava | Mar 08, 2024, 19:38 IST
Share
THESOOTR
छत्तीसगढ़ सीएम ने बस्तर संभाग के लिए की घोषणाएं।

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दंतेवाड़ा में कहा कि महिलाएं यहां साहस और वीरता के साथ समर्पित होकर कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं। साथ ही इस मौके पर सीएम ने बस्तर संभाग के लिए कई घोषणाएं भी की।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सीएम (Chhattisgarh CM) विष्णु देव साय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दंतेवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि बस्तर की महिला शक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी समाज और देश की रक्षा के लिए डटी हुई हैं। बस्तर फाईटर्स, दंतेश्वरी फाइटर्स, सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बल पूरी दक्षता के साथ अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बस्तर संभाग के लिए कई घोषणाएं भी की है।

बस्तर अपनी महिला शक्ति के लिए प्रसिद्ध हैः सीएम


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में सेवा देने का कार्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। यहां के घने जंगल, नदी-नाले, गुफाओं के बीच सुरक्षा बलों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों का कार्य और भी अधिक कठिनाई भरा कार्य है, किन्तु महिलाएं यहां साहस और वीरता के साथ समर्पित होकर कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी शक्तिपीठ में जाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा से बस्तर अपनी महिला शक्ति के लिए प्रसिद्ध है। भारत देश में प्राचीन काल से महिलाओं का सम्मान होता रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए किया है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे फाइटर प्लेन चला रही हैं, अंतरिक्ष यात्रा कर रही हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों को किया इधर से उधर, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

International Womens Day: बस्तर फाइटर्स की कमांडो सुनैना ने कोख में 7 महीने के बच्चे को लेकर की जंगल की गश्त

Bhupesh का Lok Sabha चुनाव लड़ना लगभग तय, बाकी सीटों पर नए नाम पर विचार

Chhattisgarh : अमलभिट्ठी सहकारी समिति में फर्जी धान खरीदी, प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज

बस्तर-सरगुजा के विकास के बिना छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं


मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास के बिना छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं है। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। दो वर्ष का बकाया धान बोनस की राशि के रूप में 12 लाख से अधिक किसानों को 3 हजार 716 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तथा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी का वादा मोदी जी की गारंटी में किया गया है। अभी किसानों को समर्थन मूल्य प्रदान कर दिया गया है। 24 लाख 72 हजार किसानों को अंतर की राशि का 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल पीड़ित परिवारों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं महिला पुलिस जवानों को वर्दी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने यह की घोषणाएं...


  • बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने ’मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र’ की स्थापना।
  • कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका का निर्माण।
  • जावंगा एजुकेशन हब की तरह जिले में उच्च सुविधायुक्त ’स्पोर्ट्स सिटी’ का विकास।
  • पालनार और बड़ेगुडरा में 100-100 सीटर कन्या छात्रावास।
  • समेली और मड़कामीरास में 25-25 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास।
  • जंगमपाल और मारजूम में 50-50 सीटर छात्रावास की स्थापना।
  • बुरगुम, पोटाली, नहाड़ी में आश्रम-छात्रावास भवन का पुनः निर्माण।
  • अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति।
  • संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति।
  • दंतेवाड़ा के फागुन मड़ई के लिए दस लाख रुपए का प्रावधान करने की घोषणा।
  • जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नाम वीरांगना मासक देवी के नाम पर करने की घोषणा।

नारी शक्ति के साथ मुख्यमंत्री ने किया भोजन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जावंगा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर फाईटर्स, दंतेश्वरी फाइटर्स, सीआरपीएफ सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही जावंगा एजुकेशन सिटी की स्कूली छात्राओं के साथ भोजन किया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा गणमान्य नागरिक सहित समाजसेवी महिलाएं उपस्थित थीं।

Tags:
  • Chhattisgarh CM
  • विष्णु देव साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज