गर्भकाल : कई चुनावी वादे पूरे, लेकिन भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था की चुनौतियां बरकरार
The Sootr | Published:
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai 9 month tenure assessment the sootr garbhkaal
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 13 सितंबर 2024 को सरकार के कार्यकाल के 9 माह पूरे हो जाएंगे। कैसा रहा सरकार का गर्भकाल, 09 महीने में कितने कदम चली सरकार, द सूत्र लेकर आया है पूरा एनालिसिस... आज पढ़िए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे का विशेष आलेख...
रामकृष्ण डोंगरे @ रायपुर.
भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से कई वादे किए थे। इनमें से अधिकतर वादे पूरे हो चुके हैं। इनमें महिलाओं को महतारी वंदन योजना में प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि, कथित सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच, बेमेतरा जिले के बिरनपुर में युवक की हत्या की सीबीआई जांच आदि शामिल हैं।
सीजीपीएससी घोटाले में अब तक जांच में सीबीआई ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग, भिलाई, धमतरी समेत कई शहरों में छापेमारी की है। साथ ही मुख्य आरोपियों और गलत तरीके से चयनित उम्मीदवारों से भी पूछताछ हो रही है। पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी, पूर्व राज्यपाल के सचिव अमृत खलको, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला व अन्य के यहां छापेमारी की गई है।
अब तक 152 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं। बड़ी संख्या में नक्सली समर्पण कर रहे हैं। पिछले तीन माह से जारी ऑपरेशन मानसून में ही 35 नक्सलियों को ढेर किया गया है।
नए रोजगारों के सृजन और युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्तियों के मामले में सरकार अब तक कोई बड़ी पहल नहीं कर पाई है। इसे लेकर जरूर युवाओं में नाराजगी है। शिक्षा, स्वास्थ्य अन्य विभागों में भर्ती के लिए घोषणाएं जरूर हुई हैं, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती है।
सरकार ने छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवा के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 5 वर्ष की छूट की अवधि को पांच वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है। इस पहल का सभी ने स्वागत किया है।
गर्भकाल… विष्णुदेव साय सरकार के नौ माह और आपका आंकलन… आप भी बताएं...विष्णु कौन सा 'चक्र' चलाएं 90 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजें जनता सरकार के कामकाज का आकलन कर वीडियो के माध्यम से 'द सूत्र' तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। हम उचित मंच तक उनकी बात रखेंगे। आप 90 सेकंड का वीडियो बनाकर हमें व्हाट्स ऐप नंबर 6265066585 पर भेज सकते हैं। ये वीडियो द सूत्र के सभी प्लेटफॉर्म पर चलेंगे।
https://forms.gle/7GiJiJzqHWnRw8gs9
दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, मवेशियों से दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। गोठानों में सुविधाओं की कमी के चलते मवेशी सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। कई बार वाहनों की चपेट में आकर उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
कहीं-कहीं पर मवेशियों के चलते हुए हादसों में आम लोगों की जान जा रही है। इस मामले में हाई कोर्ट की फटकार के बावजूद सुधार नजर नहीं आ रहा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बनाया है।
कांग्रेस सभी जिलों में कानून व्यवस्था के मामले में सरकार को घेरने के लिए मौन धरना- प्रदर्शन कर रही है।
लेखक पिछले दो दशक से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। लोकमत, अमर उजाला, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी हैं।वर्तमान के रायपुर के प्रतिष्ठित अखबार से बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर जुड़े हुए हैं। इस लेख में उनके निजी विचार हैं।
ताजा अपडेट के लिए देखते और पढ़ते रहिए द सूत्र...
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad