छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी, सीएम के दिल्ली से लौटते ही सूची पर लगेगी मुहर

सीएम विष्णुदेव साय अब बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने जा रहे हैं। सीएम इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली से लौटने के बाद ये बदलाव होगा। सीएम सचिवालय ने इसकी तैयारी कर ली है। इस सूची में सीएम की अंतिम मुहर बाकी है।

Advertisment
author-image
Arun tiwari
New Update
 Collector
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Raipur : छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी की जा रही है। सीएम विष्णुदेव साय के दिल्ली से लौटते ही प्रशासनिक फेरबदल की सूची पर अंतिम मुहर लगेगी। नई सरकार बनने के बाद एक बार प्रशासनिक सर्जरी की जा चुकी है लेकिन उसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। अब सरकार दूसरा बड़ा फेरबदल करने जा रही है। इसमें मंत्रालय के सचिव के साथ आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस महकमें में भी बदलाव किया जाएगा।

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

सीएम विष्णुदेव साय अब बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने जा रहे हैं। सीएम इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली से लौटने के बाद ये बदलाव होगा। सीएम सचिवालय ने इसकी तैयारी कर ली है। इस सूची में सीएम की अंतिम मुहर बाकी है। जिन कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों का पिछली सूची में नंबर नहीं लग पाया था।

ये खबर भी पढ़ें...

बाबा का ये कैसा लॉजिक : MP के इस कथावाचक पर मीम की बाढ़, बिस्किट में विष होता है क्या?

उनमें से अधिकांश को सरकार इस बार बदल सकती है। यहां तक कि, जिन कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ संगठन के नेताओं की भी शिकायतें हैं। उनमें से भी कुछ को बदला जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि, एक आईजी और वहां के एसपी भी बदल सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ नगर निगमों के आयुक्त भी बदले जाएंगे तो जिला पंचायत के दो-चार सीईओ को भी बदला जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... 

शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी, 420 बैठे टेट में लेकिन ओएमआर सीट मिली 160

ये कलेक्टर बदले जा सकते हैं

जगदलपुर - विजय दयाराम

कवर्धा - जन्मेजय मोहबे

मुंगेली - राहुल देव

जशपुर - रवि मित्तल

बलरामपुर - आर एक्का

कोरिया - विनय लंगेह

मानपुर - एस जयवर्द्धने

सुकमा - हरिस एस

ये खबर भी पढ़ें...

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री साय, माओवादी विरोधी अभियान-विजन डॉक्यूमेंट की दी जानकारी

निकाय चुनाव की जमावट

आने वाले दिसंबर में निकाय चुनाव होना है। सरकार सारी प्रशासनिक जमावट इसी हिसाब से करना चाहती है। इस चुनाव को देखते हुए जिलों में कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग की जाएगी। कुछ संभागों के कमिश्नर बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ नगर निगम कमिश्नर भी इधर से उधर किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

तिहाड़ जेल में ही रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल , हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव का असर भी प्रशासनिक बदलाव पर पड़ेगा। सरकार नेताओं और कार्यकर्ताओं की डिमांड के हिसाब से भी छोटे स्तर के अधिकारियों में बदलाव करेगी। इनमें तहसील,ब्लॉक स्तर के अधिकारी और थाना प्रभारी के नाम होंगे। हालांकि ये सूची बड़े बदलावों के बाद आएगी।

arun tiwari

छत्तीसगढ़ कलेक्टर बदले, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में बदलाव, CM Vishnudev Say Chhattisgarh 

CM Vishnudev Say Chhattisgarh छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में बदलाव छत्तीसगढ़ कलेक्टर बदले छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक बदलाव सीएम विष्णुदेव साय