छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: तापमान 3-4 लुढ़का, अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घना कोहरा!

Sanjay Dhiman | Nov 29, 2025, 09:50 IST
Share
Cg weather and cold wave
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में ठंड वापस लौट आई है। रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में पारा 3-4 तक गिर गया। सरगुजा में शीतलहर और 100 मीटर विजिबिलिटी वाला घना कोहरा छाया। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update.छत्तीसगढ़ की फिजाओं में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। पूरे प्रदेश में ठंड का दौर फिर लौट आया है। इससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रात का पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे चला गया है। इस गिरावट के चलते लोगों को गरम कपड़े और रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है।

अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर घना कोहरा

सरगुजा संभाग में शीतलहर की मार सबसे ज्यादा दिख रही है। आज सुबह (29 नवंबर) अंबिकापुर-बनारस नेशनल हाईवे पर घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी मुश्किल से 100 मीटर रह गई। वाहनों की गति धीमी रही और ड्राइवरों को दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी। सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठ रहे हैं। लोग पुलिस व प्रशासन से बेहतर प्रबंधन की मांग कर रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें..

छत्तीसगढ़ में हजारों शिक्षकों को सरकार का उपहार : व्याख्याता और प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 36 ASP के वेतनमान में बंपर बढ़ोतरी, जानें कब से मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ में शीतलहर के कहर को ऐसे समझें

  • छत्तीसगढ़ में ठंड फिर बढ़ गई है, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे जिलों में रात का तापमान 3–4°C तक गिरा और लोगों में ठिठुरन बढ़ गई।
  • अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर रह गई, जिससे वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
  • सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी, अंबिकापुर में तापमान 6.9°C दर्ज हुआ, जो पिछले 10 साल में नवंबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
  • मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी के डीप प्रेशर एरिया के कारण रायपुर–बिलासपुर, बस्तर, धमतरी और महासमुंद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना।
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की, हाइपोथर्मिया, वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए अनावश्यक यात्रा न करने और गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ाने की अपील की।

कई जिलों में कड़ाके की ठंड

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और आसपास के जिलों में रात का तापमान 3–4 डिग्री नीचे चला गया है। तापमान गिरने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। सभी स्कूल-कॉलेजों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया की वजह से बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर-बिलासपुर रेंज में आज कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की पूरी संभावना बनती है और प्रशासन को पहले से तैयारी रखने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट से वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और घर से बाहर निकलते गर्म कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें..

छत्तीसगढ़ में SIR की डेडलाइन बढ़ाने की मांग, PCC चीफ दीपक बैज बोले- परेशान हैं BLO..

मजदूरों के बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की खास पहल, विशेष शिक्षा सहायता योजना में ऐसे करें आवेदन

10 साल में नवंबर का सबसे ठंडा रिकॉर्ड

बीते 24 घंटों में दुर्ग में अधिकतम तापमान 29°C दर्ज किया गया। जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9°C रहा, जो पिछले 10 साल में सबसे ठंडा रिकॉर्ड माना जा रहा है। ग्लोबल क्लाइमेट पैटर्न के कारण ऐसी स्थितियां बन रही है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग
  • भारतीय मौसम विभाग
  • बंगाल की खाड़ी
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में शीतलहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती