छत्तीसगढ़ में एसआईआर की निगरानी करेगी कांग्रेस, ये आयोग का काम है सरकार का एजेंडा

Arun Tiwari | Nov 10, 2025, 16:16 IST
Share
chhattisgarh-congress-forms-committee-monitor-sir the sootr
chhattisgarh-congress-forms-committee-monitor-sir the sootr

कांग्रेस ने शुरु से ही एसआईआर पर सवाल उठाए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने निगरानी कमेटी बनाई है जो पूरे प्रदेश में एसआईआर के काम की निगरानी करेगी। निगरानी कमेटी की पहली बैठक में इसकी पूरी रुपरेखा खींची गई।

Raipur. कांग्रेस ने शुरु से ही एसआईआर पर सवाल उठाए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने निगरानी कमेटी बनाई है जो पूरे प्रदेश में एसआईआर के काम की निगरानी करेगी। निगरानी कमेटी की पहली बैठक में इसकी पूरी रुपरेखा खींची गई। पूर्व मंत्री और कांग्रेस एसआईआर निगरानी समिति के संयोजक मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि आयोग यह तय करे कि एसआईआर के काम में पारदर्शिता और ईमानदारी हो। कांग्रेस ने पहले भी कहा था आयोग यह बताए कि एसआईआर किसी राजनैतिक दल का एजेंडा नहीं है। एसआईआर का काम मूल रूप से बीएलओ के माध्यम से ही पूरा होगा। बीएलओ घर-घर जा कर दस्तावेज का मिलान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा

हर घर में पहुंचना चाहिए बीएलओ : .

मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है बीएलओ हर घर में भौतिक रूप से जरूर पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए और बीएलओ जब मतदाता के घर आए तो उसके आने की पुष्टि प्रमाण पत्र मतदाता से लिखवा कर ले। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि बीएलओ ने एक जगह बैठ कर कागजी सर्वे नहीं किया। निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराना चाहिए और किसी भी संशोधन से पहले सभी दलों के बीएलए से चर्चा करनी चाहिए, इसके बिना किसी भी नागरिक से मतदान का अधिकार छीनना लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है।

किसी मतदाता का नाम सूची से काटा जाए तो वह अपात्र है यह प्रमाणित करने का दायित्व आयोग का होना चाहिए न कि मतदाता का। मतदाता को उसके दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा समय दिया जाए। एसआईआर के काम में नीयत सही होनी चाहिए, उसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का नाम जोड़ने का होना चाहिए न कि काटने का। एसआईआर का काम विशुद्ध रूप से अयोग का दिखना चाहिए, न कि सरकार या दल विशेष का एजेंडा प्रदर्शित हो।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR: आज से हर घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट की होगी विशेष जांच, इस दिन जारी होगी फाइनल लिस्ट

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR पर सवाल, कांग्रेस बोली कहां से आए 60 लाख वोटर, बीजेपी ने कहा घुसपैठिए ही कांग्रेस के मतदाता

वोट डीलिट करने की कोशिश न हो :

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल के राजनीतिक लाभ के लिए एक सेट पैटर्न में फिल्टर लगाकर वोट डीलिट करने की कोशिश नहीं होना चाहिये। एसआईआर चुनाव आयोग का काम है तो उसके बारे में कोई सवाल खड़ा होता है या प्रक्रिया में परेशानी आती है तो उसका निराकरण करना, जवाब देना आयोग का काम है। बीजेपी किस हैसियत से इसका जवाब देने की तैयारी कर रही है। क्या बीजेपी आयोग की प्रवक्ता है।

आयोग बीजेपी से स्पष्टीकरण मांगे के एसआईआर पर आम जनता और विपक्ष के सवालों का जवाब देने का अधिकार उसे किसने दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं एसआईआर कमेटी के सह संयोजक धनेन्द्र साहू ने कहा कि दस्तावेज जमा करने और सत्यापन के लिए मतदाता को दी जा रही। समय सीमा 1 माह अपर्याप्त है। वर्तमान में राज्य में धान कटाई का समय चल रहा उसके बाद धान बेचने किसानों को सोसायटी में जाना पड़ता है, अतः यह समय बढ़ाना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ जैसे राज्य जहां चुनाव में पर्याप्त 3 साल का समय है, वहां यह जल्द बाजी क्यो। इस समय सीमा को बढ़ा कर न्यूनतम तीन माह किया जाना चाहिए। एआईसीसी सचिव देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रही है। पूरे देश में यह स्थितियां बनी है। बिहार में भी यही हुआ। छत्तीसगढ़ में हम निगरानी रखेंगे की किसी का नाम गलत ढंग से ना काटा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में SIR की तैयारी? मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासान

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • मोहन मरकाम
  • छत्तीसगढ़ में SIR
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज