Chhattisgarh: कांग्रेस ने बस्तर से विधायक कवासी लखमा को दिया टिकट

Jitendra Shrivastava | Mar 24, 2024, 24:29 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

इससे पहले छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। कांग्रेस की चौथी लिस्ट में छत्तीसगढ़ की सिर्फ एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है। अभी चार सीटों पर प्रत्याशी के नाम तय होना बाकी है।

RAIPUR. कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा से विधायक कवासी लखमा को टिकट दिया है। अभी भी छत्तीसगढ़ की चार सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

दीपक बैज की जगह कवासी लखमा को मिला टिकट

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में छत्तीसगढ़ की सिर्फ एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है। अभी चार सीटों पर प्रत्याशी के नाम तय होना बाकी है। पार्टी ने बस्तर से विधायक कवासी लखमा को टिकट दिया है। बस्तर के सिटिंग एमपी हैं पीसीसी चीफ दीपक बैज टिकट की दावेदारी कर रहे थे इसी बीच कवासी लखमा ने अपनी दावेदारी कर दी। इसी कारण कवासी लखमा के दबाव में आकर हाईकमान ने बस्तर से उनको टिकट दिया है। अब दीपक बैज को कांकेर से टिकट मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर में वोट पड़ेंगे और 27 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है।

इससे पहले 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी

इससे पहले प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू, दुर्ग लोकसभा से राजेन्द्र साहू, कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महंत और जांजगीर-चांपा से डॉ. शिव डहरिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Tags:
  • कांग्रेस
  • कवासी लखमा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज