छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित किया मीडिया पर सेंसरशिप लगाने वाला आदेश, द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया था मामला

Arun Tiwari | Jun 19, 2025, 11:46 IST
Share
maruChhattisgarh government suspended the order the sootrt raj - 2025-06-19T113547.595
maruChhattisgarh government suspended the order the sootrt raj - 2025-06-19T113547.595

सरकार ने देर रात उस आदेश को स्थगित कर दिया है जिसमें मीडिया पर अस्पतालों में जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। द सूत्र ने इन नियमों को काला कानून बताते हुए इसका पुरज़ोर विरोध किया था। द सूत्र के खबर ब्रेक करते ही मीडिया जगत और विपक्ष इसके विरोध में उतर आया।

रायपुर : द सूत्र की एक और खबर का बड़ा असर हुआ है। सरकार ने देर रात उस आदेश को स्थगित कर दिया है जिसमें मीडिया पर अस्पतालों में जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। द सूत्र ने इन नियमों को काला कानून बताते हुए इसका पुरज़ोर विरोध किया था। द सूत्र के खबर ब्रेक करते ही मीडिया जगत और विपक्ष इसके विरोध में उतर आया। इस विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इस आदेश को स्थगित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... बैकफुट पर वन विभाग : पक्षी पालने वालों पर कार्रवाई का आदेश वापस, खरीदी-बिक्री पर होगा एक्शन

नहीं चलेगी सेंसरशिप

छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक काला कानून घोषित किया। इस कानून के जरिए मीडिया पर सेंसरशिप लगाई गई। मीडिया के अस्पतालों में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई। स्वास्थ्य विभाग से जारी आदेश में कहा गया कि अस्पतालों में पीआरओ बैठाए जाएं जो मीडिया को जानकारी दें। अस्पताल से संबंधित कोई भी व्यक्ति मीडिया से संपर्क नहीं करेगा बल्कि मीडिया पर्सन को पीआरओ से मिलने के लिए कहा जाएगा। इस आदेश में ये भी कहा गया कि किसी भी मरीज की प्रायवेसी का खयाल रखा जाएगा और उससे संबंधित जानकारी मीडिया को नहीं दी जाएगी जब तक कि उससे कानूनी संरक्षक इसकी अनुमति न दें।

ये खबर भी पढ़ें... अब शिक्षा सत्र के बीच रिटायर नहीं होंगे शिक्षक, आदेश जारी

अस्पतालों में घुसने पर मीडिया पर सख्त पाबंद लगाई जाए। इस आदेश को मीडिया की सेंसरशिप के तौर पर देखा गया। मीडिया से जुड़े लोगों ने इसे काला कानून बताया। द सूत्र के इस खबर को ब्रेक करने के बाद उसके समर्थन में पत्रकार जगत और विपक्ष उत्तर आया। पत्रकारों विरोध प्रदर्शन कर इस आदेश की प्रतियां जलाईं। पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे अपनी गड़बड़ियां छिपाने के लिए मीडिया पर सेंसरशिप लगाने की सरकार की कोशिश बताया। इस विरोध के बाद स्वस्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे स्थगित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... जज की कॉजलिस्ट में धाराओं की गलत जानकारी , HC ने रजिस्ट्रार को दिया जांच के आदेश

क्या था इस आदेश में

सभी अस्पतालों में पीआरओ नियुक्त किया जाएगा।
अस्पताल का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी सीधे मीडिया से संपर्क नहीं करेगा

मीडिया को किसी भी रोगी फोटो,वीडियो या जानकारी नहीं लेने दी जाएगी।
मरीजों के वॉर्डों में घुसने पर मीडिया पर सख्त पाबंदी लगाई जाए।
किसी भी घटना दुर्घटना पर रोगियों के नाम और पहचान न बताई जाए।

मीडिया को अस्पताल परिसर में जाने से पहले पीआरओ की अनुमति लेनी होगी।
फोटो वीडियो की अनुमति उस जगह ही दी जाएगी जहां कोई रोगी न हो।
लाइव कवरेज के लिए स्थान नियत किया जाएगा।

अस्पताल से संबंधित जानकारी के लिए एक सिस्टम बनाया जाएगा।
मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति या प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी जाए।
यह जानकारी सटीक और आधिकारिक हो।

ये खबर भी पढ़ें... आरबीआई का नया आदेश, बैंकों को ATM में 100-200 रुपए के नोट रखना जरूरी

किसी बड़ी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में यह तय किया जाए कि मीडिया को कब और कैसे जानकारी देनी है।
एक स्थान तय किया जाए जहां पर पीआरओ मीडिया को इकट्ठा कर जानकारी दें।

अस्पतालों के सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर करने के लिए नीति बने।

इस प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी। जो मीडिया पर्सन इसका उल्लंघन करेंगे उनके मीडिया संस्थान के प्रमुख को इसकी शिकायत की जाएगी।

यह आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव ने जारी किया है। 13 जून को जारी इस आदेश में कहा गया है कि इस प्रोटोकॉल को पांच दिनों में लागू किया जाए।



छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित किया मीडिया पर सेंसरशिप लगाने वाला आदेश | द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया था मामला | Chhattisgarh government suspended the order imposing censorship on media

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित किया मीडिया पर सेंसरशिप लगाने वाला आदेश
  • द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया था मामला
  • Chhattisgarh government suspended the order imposing censorship on media
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा