Chhattisgarh : चुनाव हारने के बाद इस प्रत्याशी की बिगड़ी तबीयत , उठा सीने में दर्द

Vikram Jain | Jun 05, 2024, 19:08 IST
Share
Chhattisgarh Health Kawasi Lakhma deteriorated due election defeat Raipur News
Chhattisgarh Health Kawasi Lakhma deteriorated due election defeat Raipur News

लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ गए हैं। छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। लेकिन बस्तर में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ गई। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई है।

RAIPUR. लोकसभा चुनाव के मंगलवार को आए परिणाम के साथ ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। किसी प्रत्याशी ने अपनी का जश्न मनाया तो कोई हार जाने पर दुखी हुआ। छत्तीसगढ़ में चुनाव में करारी हार से दुखी कांग्रेस प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ गई। बस्तर सीट से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ गई। अब डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

रात में अचानक बिगड़ गई तबियत

छत्तीसगढ़ के कोंटा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की मंगलवार रात को तबियत अचानक बिगड़ गई। वे बस्तर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को आए नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों के मुताबिक, नतीजे आने के बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, रात में उन्हें उल्टियां भी हुईं।

ये खबर भी पढ़ें.. CG lok sabha election result 2024 : बस्तर सीट से BJP के महेश कश्यप 55 हजार 245 वोट से जीते

ये खबर भी पढ़ें... CG lok sabha election result 2024 : बिलासपुर सीट से बीजेपी के तोखन साहू 1 लाख 64 हजार 558 वोट से जीते

रात में हुईं उल्टियां, सीने में उठा दर्द

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद से लखमा बेचैन थे। रात में उन्हें उल्टियां भी हुईं। वहीं सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, तब डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंची। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है। कहा जा रहा है कि, डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें... लोकसभा सीट विश्लेषण : छत्तीसगढ़ की 9 सीटों पर पहली बार के सांसद, तीन सीटों पर दूसरी बार मिला मौका

ये खबर भी पढ़ें.. Train Cancelled List : MP- CG की 22 ट्रेन कैंसिल, 22 जून से 5 जुलाई तक ये ट्रेन रहेंगी प्रभावित

बस्तर से बीजेपी के महेश कश्यप की जीत

बता दें कि छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप की जीत हुई हैं। महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55 हजार 245 वोटों से हराया है। महेश कश्यप को 4 लाख 58 हजार 398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले। बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

बस्तर लोकसभा सीट, कवासी लखमा, कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी, महेश कश्यप

Tags:
  • कवासी लखमा
  • महेश कश्यप
  • बस्तर लोकसभा सीट
  • कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच