OMG : प्यून बनने के लिए देने होंगे 100 सवालों के जवाब, चौकीदार के लिए भी इतनी ही माथापच्ची
Deeksha Nandini Mehra | May 25, 2024, 12:40 IST
cg news
बेरोजगारी का आलम और सरकारी नौकरी के लिए दिलचस्पी इतनी है कि प्यून, चौकीदार और स्वीपर बनने के लिए सात लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। योग्यता भले ही पांचवीं, आठवीं या बारहवीं पास हो लेकिन आवेदन देने वाले ग्रेजुएट भी हैं..
अरुण तिवारी @ रायपुर
क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं। छत्तीसगढ़ में प्यून,चौकीदार और स्वीपर बनने के लिए इस सवाल का जवाब हां में होना चाहिए। उच्च शिक्षा विभाग ने आठ सौ से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं जिनमें आधे पद प्यून, चौकीदार और स्वीपर के लिए हैं। अब प्यून या चौकीदार बनना भी आसान नहीं रहा है। इन पदों पर भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी और फिर इंटरव्यू होगा। बड़ी बात इसमें ये है कि प्यून बनने के लिए सौ सवालों के जवाब देने होंगे। यानी लिखित परीक्षा में सौ सवाल पूछे जाएंगे। चौकीदार के लिए भी सौ सवालों का पेपर होगा। बेरोजगारी का आलम और सरकारी नौकरी के लिए दिलचस्पी इतनी है कि इन पदों के लिए सात लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। योग्यता भले ही पांचवीं,आठवीं या बारहवीं पास हो लेकिन आवेदन देने वाले ग्रेजुएट भी हैं। इन पदों के लिए व्यापम अगस्त में परीक्षा आयोजित करेगा।
ये खबर पढ़िए...कोयला परिवहन घोटाला : IAS रानू साहू के भाई पीयूष साहू को EOW ने पाण्डुका से उठाया
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से ग्रुप सी व डी के 880 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में लैब अटेंडेंट, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर जैसे पद भरे जाएंगे। भर्ती के जरिए कुल 880 रिक्तियों में से 430 सीटें लैब अटेंडेंट के लिए हैं। जबकि 210 पद प्यून व चौकीदार के लिए हैं। बाकी 30 रिक्तियां स्वीपर पदों के लिए हैं। खाली पदों में 368 पद अनारक्षित हैं। 106 एससी, 282 एसटी, 124 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के लिए व्यापम के पास सात लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। इन आवेदनों में ग्रेजुएट और पीजी उम्मीदवार भी शामिल हैं।
ये खबर पढ़िए...छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में धमाका : 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर, 6 घायल, बेमेतरा से रायपुर रेफर
भृत्य, चौकीदार, व स्वीपर के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। संयुक्त परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट क्रम में आवेदकों को पहली चयनित वरीयता का पद आवंटित किया जाएगा। प्रयोगशाला परिचारक के पद की लिखित परीक्षा अलग से होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर पदवार चयन सूची विभाग के वेसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। एवं चयनित आवेदकों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तिथि, समय व स्थान की जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के पदों के लिए अभ्यर्थियों को कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रयोगशाला परिचर पद के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना चाहिए।
स्वीपर, भृत्य और चौकीदार के लिए - 15,600 से 49,400 रुपये । लेवल-1
प्रयोगशाला परिचर पद के लिए - 18000 से 56900 रुपये। लेवल- 3
चयनित अभ्यर्थियों को तीन वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।
प्यून भर्ती | छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग | नई सरकारी नौकरी | Peon recruitment
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

800 पद सात लाख आवेदन

चयन प्रक्रिया और योग्यता

इतनी होगी पगार
स्वीपर, भृत्य और चौकीदार के लिए - 15,600 से 49,400 रुपये । लेवल-1
प्रयोगशाला परिचर पद के लिए - 18000 से 56900 रुपये। लेवल- 3
चयनित अभ्यर्थियों को तीन वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।
प्यून भर्ती | छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग | नई सरकारी नौकरी | Peon recruitment
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman