कुख्यात नक्सली लीडर हिडमा और देवा की मां से डिप्टी सीएम की गुहार, बेटों को करो पुनर्वास के लिए तैयार
Arun Tiwari | Nov 10, 2025, 19:24 IST
chhattisgarh-home-minister-visits-naxalite-hidma-deva-villages
छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। नक्सली ताबूत की आखिरी कील कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा और देवा ही बचे हैं। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा, हिड़मा और देवा के पैतिृक गांव पुवर्ति पहुंचे और उनकी माताओं से मुलाकात की।
Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। नक्सली ताबूत की आखिरी कील कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा और देवा ही बचे हैं। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा, हिड़मा और देवा के पैतिृक गांव पुवर्ति पहुंचे और उनकी माताओं से मुलाकात की। शर्मा ने कहा कि वे अपने बेटों से कहें कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार के सामने सरेंडर करें। सरकार अपनी नई पुनर्वास नीति के तहत उनका पूरा ध्यान रखेगी। नक्सली लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों से पुनर्वास करने को कहा।
10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे सरकार और प्रशासन की बड़ी टीम सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम पुवर्ती पहुंची। इसी गाँव से छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा निकले हैं जहां आज भी उनके परिवार के लोग रहते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने हिड़मा की माता माड़वी पुंजी और बारसे देवा की माता बारसे सिंगे से मुकाकात की और सरकार की तरफ़ से कहा की पुनर्वास करने पर इन दोनों का सरकार पूरा ध्यान रखेगी।
नक्सल लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने कहा है। यदि हिड़मा और देवा ने सरेंडर किया तो सरकार के लिए यह बड़ी कामयाबी होगी। ऐसा हुआ तो यह नक्सली ताबूत में आखिरी कील ठोंकने जैसा होगा। हिड़मा और देवा बड़े नक्सली लीडर हैं जिन पर लाखों का इनाम है। यह ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अगुवाई करते रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली हिड़मा के गांव तक पहुंचा विकास! सुकमा के पुवर्ती गांव में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत : 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
विजय शर्मा ने कहा कि हिड़मा और बारसे देवा जैसे बड़े नक्सली यदि मुख्यधारा में लौटते हैं तो यह सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरे बस्तर का पुनर्जन्म होगा। सरकार उनके पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है। इस पहल को बस्तर क्षेत्र में नक्सल हिंसा के खात्मे की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से हिड़मा और बारसे देवा जैसे कुख्यात नक्सली पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए हैं। लेकिन अब जब उनके परिवार खुद आगे आकर पुनर्वास की अपील कर रहे हैं, तो यह संकेत है कि बदलाव की बयार धीरे-धीरे बस्तर के जंगलों तक पहुँच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हिड़मा और बारसे देवा जैसे नेता आत्मसमर्पण कर लें, तो न सिर्फ हिंसा रुकेगी बल्कि बस्तर फिर से अपने असली रूप में लौट सकेगा ।
ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से शांतिवार्ता पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रखी शर्तें, बोले तत्काल हत्याएं रोके नक्सली
हिड़मा आया तो बड़ी कामयाबी :
नक्सल लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने कहा है। यदि हिड़मा और देवा ने सरेंडर किया तो सरकार के लिए यह बड़ी कामयाबी होगी। ऐसा हुआ तो यह नक्सली ताबूत में आखिरी कील ठोंकने जैसा होगा। हिड़मा और देवा बड़े नक्सली लीडर हैं जिन पर लाखों का इनाम है। यह ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अगुवाई करते रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली हिड़मा के गांव तक पहुंचा विकास! सुकमा के पुवर्ती गांव में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत : 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
यह बस्तर का पुनर्जन्म जैसा :
ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से शांतिवार्ता पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रखी शर्तें, बोले तत्काल हत्याएं रोके नक्सली
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari