छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादलों की तैयारी, विधानसभा सत्र के बाद आ सकती है बड़ी सूची

VINAY VERMA | Mar 05, 2026, 14:57 IST
Share
chhattisgarh-ias-transfer-list-after-assembly-session
chhattisgarh-ias-transfer-list-after-assembly-session

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र के बाद बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले की चर्चा तेज हो गई है। सरकार प्रशासनिक कसावट के लिए लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ अफसरों को बदल सकती है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले की चर्चा फिर तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मौजूदा विधानसभा सत्र के बाद सूची जारी हो सकती है। सरकार प्रशासनिक कसावट चाहती है। लंबे समय से एक ही जगह जमे अफसरों को बदला जा सकता है। बताया जा रहा है कि विभागों की रिपोर्ट के आधार पर कामकाज की समीक्षा चल रही है।

जल संसाधन विभाग पर सवाल

जल संसाधन विभाग को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं। परियोजनाओं की देरी और निगरानी को लेकर सवाल उठे हैं। इन मामलों में आईएएस अधिकारी राजेश सुकुमार टोप्पों का नाम चर्चा में है। विपक्ष ने भी मुद्दा उठाया है। सरकार पर जवाबदेही तय करने का दबाव है। ऐसे में विभाग में बदलाव तय माना जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग में नाराजगी की चर्चा

स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल है। स्वास्थ्य संचालक संजीव कुमार झा को हटाए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि विभागीय मंत्री उनके काम से संतुष्ट नहीं हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन का असर फील्ड पर नहीं दिख रहा। मैदानी अमले से तालमेल भी मुद्दा बना है। हालांकि आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके अलावा मेडिकल एजुकेशन आयुक्त रितेश अग्रवाल के बदलाव की चर्चा जोरों पर है।

परिवहन विभाग में बदल सकती है तस्वीर

परिवहन विभाग पिछले दिनों कई कारणों से सुर्खियों में रहा। विभागीय सचिव एस प्रकाश की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। सरकार विभाग की छवि सुधारना चाहती है। ऐसे में यहां भी फेरबदल संभव माना जा रहा है। सख्त फैसलों की जरूरत महसूस की जा रही है।

पुष्पा साहू को मिल सकती है नई भूमिका

2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को दूसरी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे अभी अहम विभाग देख रही हैं। लेकिन प्रशासनिक संतुलन के तहत बदलाव संभव है। सरकार कुछ अधिकारियों को नई जगह पर आजमाना चाहती है। इससे कामकाज में नई ऊर्जा लाने की कोशिश होगी।

क्रेडा और समाज कल्याण में भी हलचल

क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा के प्रभार में भी बदलाव की चर्चा है। ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है। वहीं समाज कल्याण विभाग में भी फेरबदल संभव है। आईएएस अधिकारी भुवनेश यादव को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। सामाजिक योजनाओं की गति बढ़ाने पर जोर है।

जल्द साफ होगी तस्वीर

फिलहाल सबकी नजर विधानसभा सत्र पर टिकी है। सत्र खत्म होते ही आदेश जारी हो सकता है। सूची लंबी होने की संभावना है। कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। मंत्रालय में चर्चाओं का दौर जारी है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक ढांचे में बदलाव दिख सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

cg ias transfer: 10 IAS आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर,CPR रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में बड़ी जिम्मेदारी

नए नवेले आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, बलौदाबाजार को मिला नया कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई विभागों में बड़ा फेरबदल

एमपी आईएएस ट्रांसफर: 2017 बैच के आईएएस की मनेगी दीवाली तो इन कलेक्टरों की दूसरे जिलों में होली

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • विधानसभा सत्र
  • IAS transfer
  • cg ias transfer
  • आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज