जगदलपुर में बनेगा पासपोर्ट , बस्तर संभाग के लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा रायपुर

Marut raj | Updated:
Share
Chhattisgarh Jagdalpur Bastar Division Passport Seva Kendra the sootr
Chhattisgarh Jagdalpur Bastar Division Passport Seva Kendra the sootr

बस्तर संभाग के सातों जिले के लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए फिलहाल राजधानी रायपुर जाते हैं। आज यानी 21 सितंबर से संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है।

रायपुर. बस्तर संभाग के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब रायपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज यानी 21 सितंबर से संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है। संयुक्त सचिव और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी केजे श्रीनिवास, बस्तर सांसद महेश कश्यप की मौजूदगी में जगदलपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ।

साल 2019 में मिल चुकी थी मंजूरी

उल्लेखनीय है कि बस्तर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए कई सालों से मांग चल रही थी। इसके चलते 2019 में पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद कलेक्टोरेट ऑफिस में एक पुरानी बिल्डिंग को साढ़े 17 लाख रुपए खर्च कर रिनोवेट कर चमकाया गया। सालभर पहले बिल्डिंग तैयार हो गई थी। इसमें पासपोर्ट सेवा केंद्र का पूरा सेटअप तैयार किया गया है।

टेक्नीकल वजहों से पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए लगभग 5 साल लग गए। दरअसल, पासपोर्ट ऑफिस के लिए जिस नेटवर्क का इस्तेमाल होना था, उस कंपनी की तरफ से भी कोई क्लीयरेंस मिलने में दिक्कत आ रही थी। इसके दूसरी कंपनी की टेक्नीकल टीम ने जगदलपुर आ कर सर्वे का काम पूरा किया था।

राधानी रायपुर जाना पड़ता था

बस्तर संभाग के सातों जिले के लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए फिलहाल राजधानी रायपुर जाते हैं। रायपुर में पासपोर्ट के लिए जिस दिन की तारीख मिलती है, अगर उसी दिन काम नहीं हो पाया, तो नई डेट के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में बार-बार आने-जाने का खर्च तो बढ़ता ही है, साथ ही समय भी लगता है।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • जगदलपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र
  • Jagdalpur Passport Seva Kendra
  • Passport Seva Kendra Chhattisgarh
  • Chhattisgarh Passport Seva Kendra
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी

By Amresh Kushwaha

MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी