छत्तीसगढ़ में मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापे, लाखों नकदी और चांदी जब्त

VINAY VERMA | Apr 28, 2026, 19:28 IST
Share
chhattisgarh-land-compensation-scam-ed-raid-raipur-dhamtari-silver-seized
chhattisgarh-land-compensation-scam-ed-raid-raipur-dhamtari-silver-seized

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुआवजा घोटाले के तहत 8 ठिकानों पर छापेमारी की। यह घोटाला रायपुर-विशाखापट्टनम हाइवे परियोजना से जुड़ा है, जहां सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से मुआवजे की रकम में हेराफेरी की गई।

NEWS IN SHORT

  • ED की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, मुआवजा घोटाले के 8 ठिकानों पर छापे
  • 66 लाख नकदी और 37 किलो चांदी के बिस्किट जब्त, जमीन घोटाले का भी पर्दाफाश
  • Raiur-Visakhapatnam हाइवे परियोजना में मुआवजा हेराफेरी का मामला सामने आया
  • सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से बढ़ी मुआवजे की रकम, अवैध लाभ का खुलासा
  • ED की जांच जारी, और बड़े नामों के खुलासे की संभावना

NEWS IN DETAIL

Raipur। Chhattisarh ED Raids :छत्तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। आज मंगलवार को ED की रायपुर जोनल ऑफिस ( land scam) की टीम ने राज्य के कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर हड़कंप

मचा दिया। यह कार्रवाई रायपुर-विशाखापट्टनम हाईवे प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में हुए कथित घोटाले से जुड़ी है, जहां मुआवजे के नाम पर सरकारी खजाने को चूना लगाने का खेल सामने आया है।

627
627


ED ने 28 अप्रैल 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत अभनपुर, रायपुर, धमतरी और कुरूद में कुल 8 ठिकानों पर दबिश दी।

ED raid :इस दौरान करीब 66.9 लाख रुपए की नगदी, 37 किलो से ज्यादा चांदी के बिस्किट और अन्य चांदी के सामान के साथ डिजिटल डिवाइस और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। शुरुआती जांच में ही साफ हो गया है कि मामला सिर्फ कागजी हेराफेरी का नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का है।

money laundering case :ED की जांच की जड़ में ACB/EOW रायपुर की FIR है, जिसमें तत्कालीन एसडीओ (राजस्व) अभनपुर निरभय साहू समेत कई लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

आरोप है कि सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों ने मिलीभगत कर जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर किया और फर्जी तरीके से मुआवजा हासिल किया।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नेशनल हाईवे एक्ट की धारा 3A की अधिसूचना जारी होने के बाद भी जमीन का स्वामित्व ट्रांसफर कर दिया।

628
628


इतना ही नहीं, अधिसूचना से पहले जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर मुआवजे की रकम बढ़ाने की साजिश रची गई। इसके बाद बदले हुए खसरा रिकॉर्ड के आधार पर मुआवजा स्वीकृत कराया गया, जिससे रकम कई गुना बढ़ गई।

ED का कहना है कि इस पूरे खेल से सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है और आरोपियों ने अवैध तरीके से भारी मुनाफा कमाया है। जब्त दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य अब इस घोटाले की परतें खोलेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ED ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं। छत्तीसगढ़ में यह कार्रवाई साफ संकेत है कि जमीन घोटालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

ED ने 28 अप्रैल 2026 को रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरूद में 8 ठिकानों पर छापे मारे।

66.9 लाख रुपये की नकदी और 37 किलो चांदी के बिस्किट जब्त किए गए है।

आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से मुआवजा बढ़ाने की साजिश रची।

मुआवजे की रकम को बढ़ाने के लिए जमीन के खसरा रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया।

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई है।

यह खबरें भी पढ़े...

ED की बड़ी कार्रवाई : बीकानेर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सदीक गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार

रेड के दौरान ED टीम से धक्का-मुक्की, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के भाइयों पर FIR

पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट

एमपी का बड़ा शराब घोटाला : क्या सोम डिस्टिलरी ने लगाया 920 करोड़ का चूना? CBI-ED जांच की मांग

Tags:
  • ED
  • money laundering case
  • ED raid
  • Chhattisarh ED Raids
  • land scam
  • PMLA
  • ED की बड़ी कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई