Bought Liquor Cashless : शराब खरीदी के लिए कैश लेस भुगतान, ओवररेट पर लगेगी लगाम

Deeksha Nandini Mehra | May 21, 2024, 08:07 IST
Share
chhattisgrah news
Bought Liquor Cashless

शराब दुकानों में शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से ज्यादा अमाउंट पर बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इसका समाधान करते हुए राज्य सरकार शराब दुकानों में अब कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू करने जा रही..

Chhattisgarh Bought Liquor Cashless : छत्तीसगढ़ में अब शराब के ओवर रेट पर लगाम लगाने की तैयारी सरकार ने कर ली है। दरअसल लम्बे समय से राज्य की अनेक शराब दुकानों पर शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से ज्यादा अमाउंट पर बेची जा रही थीं। इसकी कई शिकायतें अधिकारियों को आए दिन मिल रही थीं। इसका समाधान करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की शराब दुकानों में अब कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू करने जा रही है। वर्तमान में शराब बेचने के लिए हर बोतल पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन करके और नगद भुगतान प्राप्त करके किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ साल में यह प्रणाली दोषपूर्ण साबित हुई है।

ये खबर पढ़िए ...भूपेश सरकार के एक और नियम में बदलाव की तैयारी, सरकार करने जा रही है मेयर से जुड़ा बड़ा फैसला

निर्धारित राशि से ज्यादा पैसे नहीं ले सकेंगे दुकानदार

ऑनलाइन और यूपीआई के माध्यम से कैश लेस भुगतान की सुविधा शुरू होने से शराब दुकानों में निर्धारित राशि से ज्यादा राशि पर शराब नहीं बेची जा सकेगी। इसके साथ ही शराब बेचना अधिक व्यवस्थित तरीके से होगा, इससे शराब काउंटरों पर लगने वाली भीड़ में कमी आएगी, चिल्हर की समस्या भी दूर होगी और लोगों के समय की भी बचत होगी। शुरुआती चरणों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह सुविधा विदेशी मदिरा की प्रीमियम दुकानों में प्रारंभ की जा रही है। इसमें सफलता मिलने पर इसे अन्य दुकानों में भी इसे प्रारंभ किया जाएगा।

ये खबर पढ़िए ...CG weather update : छत्तीसगढ़ के इन संभागों में आज बारिश के आसार, 42.2 डिग्री टेंपरेचर के साथ दुर्ग सबसे गर्म

ये खबर पढ़िए ...CG liquor scam : टुटेजा 3 जून तक रहेंगे जेल में, court से बढ़ी रिमांड

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड ने इस व्यवस्था को लागू करने की पहल की है। बैंकों से दुकानवार QR Code प्राप्त किया जा रहा है, जिसे हर शराब दुकान के बाहर चस्पा किया जाएगा। QR Code को स्कैन करने के बाद निर्धारित फुटकर विक्रय दर पर शराब खरीदी जा सकेगी। इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रीमियम विदेशी शराब दुकानों में POS मशीन से क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से शराब की कीमत के भुगतान की प्रक्रिया अपनायी जाएगी, जिसकी सफलता के बाद अन्य शराब दुकानों में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन की व्यवस्था की जाएगी।

छत्तीसगढ़ कैशलेस शराब खरीदी | शराब दुकान पर डिजिटल ट्रांजेक्शन

ये खबर पढ़िए ...Nandanvan Jungle Safari : छत्तीसगढ़ का मानव निर्मित पर्टयक स्थल, गर्मी के छुट्टियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट

Tags:
  • Bought Liquor Cashless
  • छत्तीसगढ़ कैशलेस शराब खरीदी
  • प्रीमियम विदेशी शराब दुकान
  • शराब दुकान पर डिजिटल ट्रांजेक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग