सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी जमानत, शराब घोटाले में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री
Harrison Masih | Feb 03, 2026, 16:06 IST
chhattisgarh-liquor-scam-kawasi-lakhma-bail-supreme-court
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था।
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
- ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को किया था गिरफ्तार
- गिरफ्तारी के बाद रिमांड और न्यायिक हिरासत में रहे लखमा
- ED ने लखमा पर शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा होने का आरोप लगाया
- घोटाले से 2,100 करोड़ से अधिक की अवैध कमाई का दावा
NEWS IN DETAIL
सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को राहत
मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद उनसे 7 दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की गई। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
ये खबर भी पढ़ें... जेल में Kawasi Lakhma से मिले भूपेश बघेल, BJP-ED पर साधा निशाना
रायपुर सेंट्रल जेल में थे बंद
स्वास्थ्य को लेकर उठे सवालों के बाद कवासी लखमा को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी आंखों की जांच की गई।
इलाज के बाद उन्हें दोबारा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। सुरक्षा को देखते हुए उनके साथ पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें... 3 हजार करोड़ के घोटाले में 3 लाख की जमानत पर रिहा हुए चैतन्य, अब कवासी लखमा की बारी
ED के गंभीर आरोप
आरोप है कि उन्होंने शराब नीति में बदलाव और FL-10 लाइसेंस की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ED के वकील ने कोर्ट में बताया कि लखमा को हर महीने करीब 2 करोड़ रुपए कमीशन मिलता था। तीन साल में उन्हें लगभग 72 करोड़ रुपए मिले, जिनका उपयोग बेटे के घर और सुकमा में कांग्रेस भवन के निर्माण में किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... CG liquor scam: अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन के लिए बढ़ी, मां की तबीयत का हवाला देकर लगाई थी अर्जी
Sootr Knowledge
- शराब घोटाला छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला माना जा रहा है
- ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है
- FL-10 लाइसेंस निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का जरिया बने
- घोटाले में नेता, अफसर और कारोबारी शामिल होने का आरोप
- मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर संवेदनशील
IMP FACTS
- गिरफ्तारी: 15 जनवरी 2025
- जेल: रायपुर सेंट्रल जेल
- आरोपित अवैध कमाई: 72 करोड़ रुपए
- कुल घोटाला: 2100 करोड़ रुपए से अधिक
- जांच एजेंसी: प्रवर्तन निदेशालय (ED)
आगे क्या
- जमानत की शर्तों के साथ लखमा जेल से बाहर आ सकते हैं
- ED की जांच और चार्जशीट प्रक्रिया जारी रहेगी
- राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना
निष्कर्ष
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari