CG विधानसभा की नई बिल्डिंग लगभग तैयार, जानें इसमे हैं क्या-क्या खासियतें
Pravesh Shukla | Jul 11, 2025, 19:57 IST
chhattisgarh-new-vidhan-sabha-Building-raipur the sootr
रायपुर। नया रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार है। आने वाला शीतकालीन सत्र इसी बिल्डिंग में आयोजित होगा। इसकी तैयारी चल रही है।
रायपुर। नया रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार है। आने वाला शीतकालीन सत्र इसी बिल्डिंग में आयोजित होगा। इसकी तैयारी चल रही है। 10 जुलाई को डिप्टी सीएम अरुण साव ने नए भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस भवन के लिए लाई गई नई कुर्सी में बैठकर इनका निरीक्षण भी किया।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी को लेकर बनेगी रणनीति!
पढ़ें: CG Job News: 621 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,10वीं-12वीं पास करें आवेदन
इस दौरान अरुण साव ने कहा कि सितंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। नए विधानसभा भवन का उद्घाटन 1 नवंबर को किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की माने तो राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उद्घाटन करवाया जा सकता है। सरकार इस प्रयास में लगी है।
1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 25 साल पूरे होंगे। इसे ध्यान में रखकर खास तैयारी की जा रही है। 25 साल बाद छत्तीसगढ़ के विधायकों को एक नया पता और भवन मिलने जा रहा है। डिप्टी सीएम अरुण साव नए भवन में लगने वाली सीट पर बैठे और इसका जायजा लिया। कि इसमें कोई तकलीफ तो नहीं है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी भी मौजूद रहे। इन्हीं सीटों को विधानसभा के मुख्य भवन में लगाया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम सितंबर तक विधानसभा के भवन का निर्माण पूरी तरह से पूरा कर लें, ताकि 1 नवंबर को इसका लोकार्पण हो जाए। काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिविल कंस्ट्रक्शन का काम लगभग खत्म हो चुका है। अब इंटीरियर का काम चल रहा है, इंटीरियर के काम भी ब्लॉक ए और सी दोनों में लगभग आखिरी दौर में है। मुख्य सभागार का काम अब पूरी प्राथमिकता से हो रहा है।
पढ़ें: CG हाईकोर्ट सख्त, कहा- हादसों में लोग मर रहे, आपको चिंता ही नहीं? सड़कें कब ठीक होंगी, जवाब दें
नई बिल्डिग में विंग-ए जहां विधानसभा सचिवालय लगेगा और विंग-सी जहां उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के ऑफिस होंगे। विधानसभा के सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय वाले विंग-बी में भी फर्नीचर और इंटीरियर का काम जल्द शुरू होगा।
छत्तीसगढ़ में संवैधानिक व्यवस्था के तहत 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन वर्तमान में 11 ही मंत्री है जबकि 2 पद खाली है। हालांकि यहां 24 मंत्रियों के लिए चेंबर बनाए जा रहे हैं। मंत्रियों के चैंबर C ब्लॉक में होंगे, यहां एंट्री और एग्जिट के लिए अलग से गेट बनाए गए हैं।
पढ़ें: भ्रष्टाचार के खिलाफ साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, गड़बड़ी करने वालों पर तत्काल एक्शन
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 2025 का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। सत्र 18 जुलाई तक जारी रहेगा। इस बीच सत्र में कुल पांच बैठकें की जाएंगी , जिसमें वित्तीय कार्य के साथ शासकीय संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में बन रहा है। इसके सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय, तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे।
Vidhan Sabha, Cg Vidhansabha, Chhattisgarh News, CG News, Vishnudev Sai, Arun Sao, छत्तीसगढ़ न्यूज, विष्णुदेव साय, विधानसभा न्यूज छत्तीसगढ़ विधानसभा न्यूज
पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी को लेकर बनेगी रणनीति!
राजकुमार कॉलेज में लगी थी पहली विधानसभा1 नवंबर 2000 को हुई थी छत्तीसगढ़ की स्थापना14 नवंबर 2000 से शुरू हुआ था विधानसभा का पहला सत्र19 दिसंबर तक चला धा विधानसभा का पहला सत्रविधानसभा का भवन नहीं था तैयारराजकुमार कॉलेज में बनाया गया था अस्थाई भवनइसी दौरान हुए सदस्यों के शपथ ग्रहण |
सितंबर तक पूरा होगा काम
नई बिल्डिंग की खासियतईको फ्रैंडली होने के साथ स्मार्ट फीचर से हैं लैसपेपर लेस होगी छत्तीसगढ़ की नई विधानसभाविधानसभा परिसर में खूबसूरत गार्डन होगापरिसर में लैंडस्कैप भी मौजूद रहेगा |
एक नवंबर को उद्घाटन की तैयारी
इंटीरियर का काम बचा
पढ़ें: CG हाईकोर्ट सख्त, कहा- हादसों में लोग मर रहे, आपको चिंता ही नहीं? सड़कें कब ठीक होंगी, जवाब दें
हाईटेक होगी नई बिल्डिंगविधानसभा में हाईटेक लाइब्रेरी मौजूद रहेगीसंसद की तर्ज पर सेंट्रल हॉल बनाया जाएगाहॉल में 200 लोगों के बैठने का होगा इंतजामकार्य समिति, विधानसभा की अलग-अलग समितियों के लिए हॉलकैबिनेट की मीटिंग के लिए अलग से हॉल होगा |
इस विंग में होगा सचिवालय
नई बिल्डिग में विंग-ए जहां विधानसभा सचिवालय लगेगा और विंग-सी जहां उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के ऑफिस होंगे। विधानसभा के सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय वाले विंग-बी में भी फर्नीचर और इंटीरियर का काम जल्द शुरू होगा।
24 मंत्रियों के लिए चेंबर बनाए गए
पढ़ें: भ्रष्टाचार के खिलाफ साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, गड़बड़ी करने वालों पर तत्काल एक्शन
14 जुलाई से मानसून सत्र
100 साल की जरूरत के हिसाब से तैयार हो रहा भवनभवन के लिए 273.11 करोड़ का DPR स्वीकृतएंट्री और एग्जिट के लिए 6 अलग-अलग जगह चिह्नितराज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष की एंट्री B ब्लॉक से होगीसचिवालय में एंट्री ब्लॉक ए गेट से होगी |
52 एकड़ में बना भवन
Vidhan Sabha, Cg Vidhansabha, Chhattisgarh News, CG News, Vishnudev Sai, Arun Sao, छत्तीसगढ़ न्यूज, विष्णुदेव साय, विधानसभा न्यूज छत्तीसगढ़ विधानसभा न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari