डाक मतपत्र बन सकते हैं BJP के मिशन 11 में रोड़ा, 42 हजार बैलेट पेपर 3 सीटों पर तय करेंगे हार जीत
Deeksha Nandini Mehra | May 28, 2024, 13:07 IST
cg news
छत्तीसगढ़ की तीन सीटें ऐसी हैं जिनकी हार- जीत यही मतपत्र तय करते हैं। तीन सीटें महासमुंद , कोरबा और कांकेर ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं जहां पर पिछले दो चुनावों में जीत-हार का आंकड़ा बहुत कम रहा है।
अरुण तिवारी @ रायपुर
Ballot Paper Counting : चुनाव के नतीजे आने की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। 4 जून को मतगणना के बाद ईवीएम में बंद उम्मीदवारों के किस्मत फैसला सबके सामने आ जाएगा। चुनाव परिणाम की घड़ी जैसे- जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। उम्मीदवार अपनी जीत- हार के गुणा भाग में लग गए हैं। आपको बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की हार्ट बीट बढ़ गई है। प्रदेश में तीन सीटें ऐसी हैं जहां पर हार- जीत का फासला कम रहता है। काउंटिंग में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इन सीटों पर डाक मतपत्र बहुत मायने रखते हैं। ये कौन सी सीटें हैं जहां के उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हैं और क्या है प्रदेश में पोस्टल बैलेट पेपर का समीकरण। आइए आपको बताते हैं...।
छत्तीसगढ़ में 41 हजार 877 डाक मतपत्र यानी करीब 42 हजार पोस्टल बैलेट डाले गए हैं। इन डाक मतपत्र का प्रयोग सरकारी कर्मचारी, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स ने किया है। कहने को तो ये मतपत्र महज 42 हजार हैं लेकिन चुनाव में इनका रोल बहुत अहम है। प्रदेश की तीन सीटें ऐसी हैं जिनकी हार जीत यही मतपत्र तय करते हैं। पिछले दो चुनावों के नतीजे कुछ इसी तरह का इशारा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की तीन सीटें महासमुंद,कोरबा और कांकेर ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं जहां पर पिछले दो चुनावों में जीत हार का आंकड़ा बहुत कम रहा है। यानी मोदी के मिशन इलेवन में ये तीन सीटें रोड़ा बन रही हैं। इन तीन सीटों पर पोस्टल बैलेट पेपर की संख्या उतनी है जितना कि इनकी जीत हार का मार्जिन रहा है।
ये खबर पढ़िए ..छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट : आज शाम तक चलेंगी तेज गर्म हवाएं , 42 के पार पहुंचेगा तापमान
बस्तर : 3 हजार 264
राजनांदगांव : 1 हजार 568
महासमुंद : 4 हजार 242
कांकेर : 6 हजार 326
सरगुजा : 2 हजार 440
रायगढ़ : 3 हजार 585
जांजगीर-चांपा : 5 हजार 682
कोरबा : 2 हजार 789
बिलासपुर : 3 हजार 607
दुर्ग : 3 हजार 525
रायपुर : 4 हजार 849
महासमुंद : 2014 में महासमुंद से बीजेपी के चंदूलाल साहू महज 1217 वोटों से जीते। इस बार इस सीट पर 4242 डाक मतपत्र प्राप्त हुए।
कोरबा : 2014 में कोरबा से बीजेपी के बंशीलाल मेहतो 4265 मतों से जीते। इस बार इस सीट पर 2789 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
कांकेर : 2019 में कांकेर से बीजेपी के मोहन मंडाली 6914 मतों से जीते। इस बार इस सीट पर 6326 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
ये खबर पढ़िए ..दुकानों पर लटके ताले, थमे बस के पहिए... पीडिया एनकाउंटर के विरोध में आज बस्तर बंद
प्रदेश में कुल 41 हजार 877 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों के सुविधा केन्द्रों से 26 हजार 936 डाक मतपत्र, होम वोटिंग के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से प्राप्त कुल 2 हजार 761 और दिव्यांगजनों के कुल 1 हजार 453 डाक मतपत्र और अनिवार्य सेवा श्रेणी के 779 डाक मतपत्र भी शामिल हैं। इनके साथ ही सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी डाक के माध्यम से 9 हजार 948 ईटीपीबी प्राप्त हो चुके हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी उसके बाद ईवीएम की गिनती होगी।
ballot paper counting |BJP मिशन इलेवन | Ballot Paper | Lok Sabha election results | Lok Sabha Election Result | BJP mission 11
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

डाक मतपत्र हैं इन सीटों पर टेंशन

इन लोकसभा सीटों पर इतने डाक मतपत्र मिले
बस्तर : 3 हजार 264
राजनांदगांव : 1 हजार 568
महासमुंद : 4 हजार 242
कांकेर : 6 हजार 326
सरगुजा : 2 हजार 440
रायगढ़ : 3 हजार 585
जांजगीर-चांपा : 5 हजार 682
कोरबा : 2 हजार 789
बिलासपुर : 3 हजार 607
दुर्ग : 3 हजार 525
रायपुर : 4 हजार 849
इन सीटों पर डाक मतपत्रों की अहम भूमिका
महासमुंद : 2014 में महासमुंद से बीजेपी के चंदूलाल साहू महज 1217 वोटों से जीते। इस बार इस सीट पर 4242 डाक मतपत्र प्राप्त हुए।
कोरबा : 2014 में कोरबा से बीजेपी के बंशीलाल मेहतो 4265 मतों से जीते। इस बार इस सीट पर 2789 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
कांकेर : 2019 में कांकेर से बीजेपी के मोहन मंडाली 6914 मतों से जीते। इस बार इस सीट पर 6326 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
ये खबर पढ़िए ..दुकानों पर लटके ताले, थमे बस के पहिए... पीडिया एनकाउंटर के विरोध में आज बस्तर बंद
सबसे पहले होगी डाक मतपत्रों की गिनती
प्रदेश में कुल 41 हजार 877 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों के सुविधा केन्द्रों से 26 हजार 936 डाक मतपत्र, होम वोटिंग के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से प्राप्त कुल 2 हजार 761 और दिव्यांगजनों के कुल 1 हजार 453 डाक मतपत्र और अनिवार्य सेवा श्रेणी के 779 डाक मतपत्र भी शामिल हैं। इनके साथ ही सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी डाक के माध्यम से 9 हजार 948 ईटीपीबी प्राप्त हो चुके हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी उसके बाद ईवीएम की गिनती होगी।
ballot paper counting |BJP मिशन इलेवन | Ballot Paper | Lok Sabha election results | Lok Sabha Election Result | BJP mission 11
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari