NMDC का बांध टूटा तो किरंदुल शहर में पिता की आंखों सामने पलंग सहित बह गया बेटा, कई घर उजड़े
Marut raj | Jul 25, 2024, 15:14 IST
Chhattisgarh NMDC dam broke Kirandul city destroyed the sootr
बांध टूटने पर पहाड़ से इतनी तेज स्पीड से पानी शहर में आ रहा था कि घर की दीवारें टूट गईं। इसने 180 से ज्यादा मकानों को अपनी चपेट में लिया। कई परिवारों के पास अब न तो खाने को कुछ बचा है और न रहने को घर।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धौंराभाटा के पास गाजरकला नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। गुरुवार को एक युवक ने पुल पार करने की कोशिश की, लेकिन वह पानी की तेज धार में बह गया।
रायपुर. दंतेवाड़ा के किरंदुल शहर में हर तरफ मातम सा पसरा है। कई घर उजड़ गए हैं। कइयों की जिंदगी तबाह हो गई है। वजह, 21 जुलाई को NMDC का बांध टूटा और पानी का सैलाब शहर में उमड़ पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, संभल पाते तब तक उनकी जिंदगी तबाह हो चुकी थी।
बैलाडीला की पहाड़ी से NMDC 11-सी प्लांट की तरफ से लाखों लीटर पानी शहर में आया। समाचार पत्र दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इसने करीबन 180 से ज्यादा मकानों को अपनी चपेट में लिया। 10 से 15 परिवार बेघर हो गए हैं।
इनके पास अब न तो खाने को कुछ बचा है और न रहने को घर। कइयों की बरसों की जमा पूंजी, सोने-चांदी के जेवर, मकान-दुकान और पढ़ाई-लिखाई के जरूरी दस्तावेज भी पानी के साथ बह गए। पहाड़ से आई इस आपदा में 750 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
इस खौफनाक मंजर को देख एक दंपती तो सदमे में आ गया। पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। कई लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।
अमित मरकाम कहते हैं कि पहाड़ से इतनी तेज गति से पानी उतर रहा था कि घर की दीवारें टूट गईं। घर में 7 साल का उनका बेटा पलंग पर सो रहा था।8 वह पलंग के साथ ही घर से 100 से 150 मीटर की दूरी तक बहा। पेड़ की टहनी से टकराया। पत्थरों से शरीर पर चोट आई। हमने सोचा की हमारा बेटा अब नहीं बचेगा।
यह सब मेरी आंखों के सामने हुआ। कुछ लोगों ने उसकी जिंदगी बचा ली। बच्चा डर गया है। उस मंजर को वह भूल नहीं पा रहा है। इसके अलावा मेरी कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बाइक-स्कूटी का पता नहीं है। खूंटे से चार मवेशी बंधे हुए थे, चारों लापता हैं।
किरंदुल में रहने वालीं सुभद्र बिस्वास कहती हैं कि नया मकान बनाने के लिए 4 से 5 लाख रुपए का सामान लेकर आई थी। बाढ़ के पानी ने सब कुछ तबाह कर दिया। पुराना मकान भी ढह गया, नए मकान का सामान बह गया। उस मंजर को याद करूं तो रूह कांप जाती है।'
मीना मरकाम वह मंजर याद करते हुए कहती हैं कि इस आफत की बाढ़ ने उनका सब कुछ तबाह कर दिया। 21 जुलाई की दोपहर तक मेरे पास किचन समेत 5 कमरों का खुद का घर था। शाम 4 बजे देखते ही देखते घर बाढ़ के पानी के साथ बह गया। न पहनने के लिए कपड़े बचे, न रहने के लिए घर। न खाने को दाना है और न ही पैसों का सहारा। मेरे पास कुछ है तो सिर्फ खुद की सांसें और अब बची हुई जिंदगी।
( कंटेंट एवं फोटो दैनिक भास्कर के सौजन्य से )
रायपुर. दंतेवाड़ा के किरंदुल शहर में हर तरफ मातम सा पसरा है। कई घर उजड़ गए हैं। कइयों की जिंदगी तबाह हो गई है। वजह, 21 जुलाई को NMDC का बांध टूटा और पानी का सैलाब शहर में उमड़ पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, संभल पाते तब तक उनकी जिंदगी तबाह हो चुकी थी।
बैलाडीला की पहाड़ी से NMDC 11-सी प्लांट की तरफ से लाखों लीटर पानी शहर में आया। समाचार पत्र दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इसने करीबन 180 से ज्यादा मकानों को अपनी चपेट में लिया। 10 से 15 परिवार बेघर हो गए हैं।
इनके पास अब न तो खाने को कुछ बचा है और न रहने को घर। कइयों की बरसों की जमा पूंजी, सोने-चांदी के जेवर, मकान-दुकान और पढ़ाई-लिखाई के जरूरी दस्तावेज भी पानी के साथ बह गए। पहाड़ से आई इस आपदा में 750 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
इस खौफनाक मंजर को देख एक दंपती तो सदमे में आ गया। पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। कई लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।
हमने सोचा की हमारा बेटा अब नहीं बचेगा
यह सब मेरी आंखों के सामने हुआ। कुछ लोगों ने उसकी जिंदगी बचा ली। बच्चा डर गया है। उस मंजर को वह भूल नहीं पा रहा है। इसके अलावा मेरी कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बाइक-स्कूटी का पता नहीं है। खूंटे से चार मवेशी बंधे हुए थे, चारों लापता हैं।
उस मंजर याद कर रूह कांप जाती है
5 कमरों का खुद का घर था, सब तबाह हो गया
( कंटेंट एवं फोटो दैनिक भास्कर के सौजन्य से )
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman