प्रधानमंत्री पहुंचें रायपुर, स्थापना दिवस पर देंगे 14 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Arun Tiwari | Oct 31, 2025, 17:08 IST
Share
Pm modi in Cg
Photograph: (the sootr)

PM मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों में बड़ी सौगात मिलेंगी, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

RAIPUR. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच गए हैं। वे सुबह दस बजे नवा रायपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए हैं। सबसे पहले वे नवा रायपुर स्थित अटलनगर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां वे 'जीवन का उपहार' कार्यक्रम में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों से भेंट करेंगे। अलग-अलग आयोजनों में वे छत्तीसगढ़ को 14 हज़ार करोड़ से अधिक की सौगातें देंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद लगभग 10:45 बजे ब्रह्माकुमारी के "शांति शिखर" का उद्घाटन करेंगे, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है।

a0b185a5-110
a0b185a5-110


विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन:

प्रधानमंत्री 11:45 बजे, नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद, वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। यह भवन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाया गया है। इस भवन को पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित और वर्षा जल संचयन प्रणाली से सुसज्जित करने की योजना है। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें..

छग राज्योत्सव: कैलाश खेर, आदित्य नारायण चलाएंगे सुरों का जादू, छत्तीसगढ़ के कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: पीएम मोदी का कार्यक्रम बदला, अब 1 नवंबर को आएंगे रायपुर, देंगे कई सौगातें

जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण:

प्रधानमंत्री दोपहर 1:30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय राज्य के जनजातीय समुदायों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित करेगा। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संग्रहालय पोर्टल और ई-बुक "आदि शौर्य" का शुभारंभ करेंगे। स्मारक स्थल पर शहीद वीर नारायण सिंह की घुड़सवार प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

राज्योत्सव में लेंगे हिस्सा:

प्रधानमंत्री दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वे सड़क,उद्योग,स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे सेक्टरों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

7ac88127-d6d
7ac88127-d6d


12 नए स्टार्टअप का उद्घाटन:

प्रधानमंत्री ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 12 नए स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) ब्लॉकों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 3.51 लाख पूर्ण हो चुके घरों के गृह प्रवेश में शामिल होंगे और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के 3 लाख लाभार्थियों को 1200 करोड़ रुपए की किश्तें जारी करेंगे।

ग्रीनफील्ड हाइवे की आधारशिला:

प्रधानमंत्री कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पत्थलगांव-कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा तक फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे की आधारशिला रखेंगे। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 3,150 करोड़ से विकसित किया जा रहा है। यह रणनीतिक गलियारा कोरबा, रायगढ़, जशपुर, रांची और जमशेदपुर में प्रमुख कोयला खदानों,औद्योगिक क्षेत्रों और इस्पात संयंत्रों को जोड़ेगा। यह एक प्रमुख आर्थिक मार्ग के रूप में कार्य करेगा। क्षेत्रीय व्यापार संबंधों को सुदृढ़ करेगा व मध्य भारत को पूर्वी क्षेत्र के साथ जोड़ेगा।

प्रधानमंत्री इसके अतिरिक्त, बस्तर और नारायणपुर जिलों में कई खंडों में फैले राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी के निर्माण और विकास की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी को पक्के शोल्डर वाले दो-लेन राजमार्ग में विकसित करने का भी उद्घाटन करेंगे। इससे जनजातीय और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ेगा।

ईआरडब्ल्यूआर परियोजना का उद्घाटन:

प्रधानमंत्री बिजली क्षेत्र में अंतर-क्षेत्रीय ईआर-डब्ल्यूआर इंटरकनेक्शन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्वी और पश्चिमी ग्रिडों के बीच अंतर-क्षेत्रीय बिजली क्षमता में 1,600 मेगावाट की वृद्धि होगी। ग्रिड विश्वसनीयता में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री इसके साथ ही 3,750 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई ऊर्जा क्षेत्र परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री पुनरोद्धार वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत लगभग 1,860 करोड़ रुपए के कार्यों को समर्पित करेंगे। इनमें नई बिजली लाइनों का निर्माण, फीडर का विभाजन, ट्रांसफार्मरों की स्थापना, जैसे काम शामिल है।

प्रधानमंत्री रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जैसे जिलों में लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नौ नए बिजली सबस्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। इनसे स्टेबल वोल्टेज मिलेगा,कटौती कम होने,और जनजातीय क्षेत्रों में भी बिजली उपलब्ध होने से 15 लाख लोगों को लाभ होगा। कांकेर और बलौदाबाजार-भाटापारा में 1,415 करोड़ रुपए से नए सबस्टेशनों और ट्रांसमिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

पेट्रोलियम तेल डिपो का उद्घाटन:

प्रधानमंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में रायपुर में एचपीसीएल के अत्याधुनिक पेट्रोलियम तेल डिपो का उद्घाटन करेंगे। यह डिपो 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित है और इसकी भंडारण क्षमता 54,000 किलोलीटर पेट्रोल, डीजल और इथेनॉल की है।

यह सुविधा केंद्र एक प्रमुख ईंधन केंद्र के रूप में काम करेगा और छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। 10,000 किलोलीटर इथेनॉल भंडारण क्षमता के साथ, यह डिपो इथेनॉल मिश्रण प्रोग्राम का भी समर्थन करता है।

यह खबरें भी पढ़ें..

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: छत्तीसगढ़ में 13 हजार परिवारों को मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें कैसे

छह दिनों में ₹61 करोड़ की शराब गटक गए छत्तीसगढ़ वाले, ये जिले रहे मदहोश, सरकार का खजाना लबालब

गैस पाइपलाइन का लोकार्पण:

प्रधानमंत्री लगभग 1,950 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 489 किलोमीटर लंबी नागपुर-झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का भी लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना भारत के "एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड" का लक्ष्य अर्जित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पाइपलाइन छत्तीसगढ़ के 11 जिलों को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ेगी। इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र को स्वच्छ एवं किफायती ईंधन उपलब्ध होगा।

स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्रों की आधारशिला:

PM नरेन्द्र मोदी औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्रों की आधारशिला रखेंगे। एक जांजगीर-चांपा जिले के सिलादेही-गतवा-बिर्रा में और दूसरा राजनांदगांव जिले के बिजलेटला में बनेगी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में एक फार्मास्युटिकल पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह पार्क औषधि और स्वास्थ्य सेवा विनिर्माण के लिए एक समर्पित क्षेत्र के रूप में कार्य करेगा।

आयुर्वेदिक कॉलेज का शिलान्यास:

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। यह कॉलेज मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और गीदम (दंतेवाड़ा) और बिलासपुर में बनाए जाएंगे। ये परियोजनाएं छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करेंगी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
  • PM नरेन्द्र मोदी
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती