छत्तीसगढ़ पुलिस स्मृति दिवस परेड : मुख्यमंत्री साय बोले- मार्च 2026 तक प्रदेश से खत्म कर देंगे नक्सलवाद

Sanjay Dhiman | Published:
Share
police smrati divas pared
Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस स्मृति दिवस पर कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से यह कुछ जिलों तक सिमट गया है। मार्च 2026 तक इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। सुरक्षा बलों और पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से मिशन पर लगे हैं। हम मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सलमुक्त कर देंगे।

यह बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार सुबह आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के दो-चार जिलों तक ही नक्सलवाद सिमट कर रह गया है। आने वाले दिनों में यहां से भी सफाया हो जाएगा। स्मृति दिवस कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवारों का सम्मान किया गया।

स्मृति दिवस पर परेड

हर वर्ष 21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस (Police Memorial Day) मनाया जाता है। मंगलवार को राजधानी रायपुर के 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में परेड और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस विशेष मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी अरुण देव गौतम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

पुलिस स्मृति दिवस परेड का उद्देश्य उन वीर जवानों को नमन करना है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। समारोह में छत्तीसगढ़ सहित देश के शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद जवानों के नामों का सार्वजनिक वाचन कर उनके परिवारजनों को सम्मानित भी किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों को आदेश, 31 अक्टूबर तक पूरा करें छात्रों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट

शहीद परिवारों को मिला सम्मान

परेड के दौरान प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से शहीद परिवारों को मंच पर आमंत्रित किया गया। उन्हें शाल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा—

जवानों के साहस और समर्पण ने छत्तीसगढ़ को नई शक्ति दी है। राज्य सरकार शहीद परिवारों के साथ सदैव खड़ी है।

छत्तीसगढ़ पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां



  1. रायपुर के माना स्थित 4वीं बटालियन परिसर में पुलिस स्मृति दिवस परेड 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
  2. शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उनके नामों का वाचन हुआ और परेड स्थल पर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
  3. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलवाद की चुनौती का डटकर सामना किया है और नक्सलियों को पीछे धकेलने में सफलता प्राप्त की है।
  4. साय ने घोषणा की कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह अंत करने का लक्ष्य रखा गया है, और इस लड़ाई को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के इन जिलों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, सरकार ने बनाई योजना, कलेक्टरों से मांगे प्रस्ताव

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ, पांच दिन चलेगा उत्सव

पुलिस स्मृति दिवस क्यों मनाते हैं? पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 की घटना के सम्मान में मनाया जाता है। लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पर गश्त कर रहे CRPF के 10 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उसी दिवस की स्मृति में हर साल परेड, पुष्पांजलि और शहादत को सलाम किया जाता है।
Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
  • छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
  • राज्यपाल रमेन डेका
  • राजधानी रायपुर
  • डीजीपी अरुण देव गौतम
  • छत्तीसगढ़ पुलिस स्मृति दिवस
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल