ड्रग्स पैडलर नव्या और अयान गिरफ्तार, हाईप्रोफाइल पार्टीज में बेचते थे ड्रग्स
Pravesh Shukla | Aug 30, 2025, 16:33 IST
chhattisgarh-police-operation-nishchay-drugs-peddlers-arrested
मुंबई पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 30 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य में चल रहे 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत ड्रग्स और सूखे नशे के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक और अयान खान को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते होते हुए रायपुर, दिल्ली, मुंबई और हरियाणा जैसे बड़े राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।
पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान से ड्रोन में आ रही थी हेरोइन... पंजाब से इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 30 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद किया गया है। नव्या मलिक की गिरफ्तारी हाल ही में पकड़े गए ड्रग्स पैडलर हर्ष आहूजा की पूछताछ के बाद हुई। हर्ष आहूजा की गिरफ्तारी के बाद ही नव्या का नाम सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पढ़ें: डी कंपनी से है भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों का संबंध, मास्टरमांइड सलीम डोला को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक का नेटवर्क रायपुर और आसपास के इलाकों में होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों, क्लबों, और आफ्टर-पार्टियों तक फैला हुआ था। वह अपनी महंगी जीवनशैली और आकर्षक व्यक्तित्व का इस्तेमाल कर ग्राहकों को अपने साथ जोड़ती थी और एक बड़ा ड्रग्स सप्लाई सिंडिकेट चलाती थी। हर्ष आहूजा की गिरफ्तारी के बाद वह फरार हो गई थी, साथ ही उसने पुराने संपर्कों से बातचीत बंद कर दी थी। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं और आखिरकार उसे मुंबई में धर दबोचा। पुलिस को यह भी पता चला है कि वह दिल्ली और मुंबई के रास्ते ट्रेन से ड्रग्स लाया करती थी।
पुलिस ने रायपुर में भी एक और ड्रग्स पैडलर अयान खान को गिरफ्तार किया है। अयान, नव्या और हर्ष के साथ मिलकर इस नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से शहर में ड्रग्स की सप्लाई चेन पूरी तरह से टूट जाएगी।
पढ़ें: डी कंपनी से है भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों का संबंध, मास्टरमांइड सलीम डोला को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल नव्या मलिक से गहन पूछताछ कर रहे हैं। उसके मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है ताकि डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा सके। इस डेटा से पुलिस को उसके नेटवर्क में शामिल अन्य बड़े चेहरों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई बड़े लोग कानून की गिरफ्त में आ सकते हैं।
रायपुर रेंज पुलिस के 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत अब तक पिंदर उर्फ पाब्लो, मनमोहन सिंह उर्फ गज्जू, हर्ष आहूजा, नव्या मलिक और दिव्या जैन जैसे प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अभियान के तहत अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग्स जब्त किए गए हैं, जिससे शहर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
Drugs | Aryan Khan drugs case | Navya Malik Arrest | Chhattisgarh Police | action of chhattisgarh police | ड्रग्स रैकेट | ड्रग्स तस्करी | रायपुर ड्रग्स तस्करी | ड्रग्स तस्करी केस में गिरफ्तारी | एमडी ड्रग्स तस्करी | ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश
पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान से ड्रोन में आ रही थी हेरोइन... पंजाब से इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
मुंबई से नव्या मलिक गिरफ्तार
पढ़ें: डी कंपनी से है भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों का संबंध, मास्टरमांइड सलीम डोला को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
रायपुर से आस-पास था नेटवर्क
पुलिस की गिरफ्त में अयान खान
पढ़ें: डी कंपनी से है भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों का संबंध, मास्टरमांइड सलीम डोला को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में जुटी पुलिस
पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर
|
'ऑपरेशन निश्चय' की बड़ी सफलता
Drugs | Aryan Khan drugs case | Navya Malik Arrest | Chhattisgarh Police | action of chhattisgarh police | ड्रग्स रैकेट | ड्रग्स तस्करी | रायपुर ड्रग्स तस्करी | ड्रग्स तस्करी केस में गिरफ्तारी | एमडी ड्रग्स तस्करी | ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग