ऑपरेशन तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस को गायब लोग मिले, एक महीने में 4056 गुमशुदा को ढूंढा
Arun Tiwari | May 05, 2026, 22:07 IST
chhattisgarh-police-operation-talash-missing-persons-found-2026-success
ऑपरेशन तलाश छत्तीसगढ़ पुलिस का एक विशेष अभियान था, जो 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने कुल 4056 गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाया, जिनमें 545 बच्चे और 3511 महिला एवं पुरुष शामिल हैं।
Raipur : छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन तलाश’ में सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 4056 गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाया गया, जिनमें 545 बच्चे और 3511 महिला एवं पुरुष शामिल हैं।
इस अभियान में राज्य के सभी जिलों में विशेष टीमें गठित कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षकों और नोडल अधिकारियों ने इस अभियान को गंभीरता से लागू किया, जिसके चलते एक महीने में इतने गुमशुदा लोगों को खोज निकाला गया।
आंकड़ों के अनुसार बरामद लोगों में 75 बालक, 470 बालिकाएं, 972 पुरुष और 2539 महिलाएं शामिल हैं। अभियान में 182 गुमशुदा व्यक्तियों को अन्य राज्यों से खोजकर वापस लाया गया। इनमें 3 बालक, 63 बालिकाएं, 13 पुरुष और 103 महिलाएं शामिल हैं। इन लोगों को महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों से बरामद किया गया।
जिला स्तर पर भी इस अभियान में सफलता मिली। दुर्ग जिले से 683, बिलासपुर से 648 और रायपुर से 426 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजा गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।
![180]()
पुलिस ने सभी बरामद बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को उनके परिजनों से मिलाया। पुलिस को उम्मीद है कि इससे आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत होगा। सरकार कहती है कि यह अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रभावी कार्यशैली को दिखाएगा। इससे लोगों के मन में पुलिस का डर दूर होगा और वे पुलिस के मददगार बनेंगे।
छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहनों पर सालभर में 350 करोड़ खर्च, किराए की गाड़ियों पर ही 130 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाजों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, पूरी लिस्ट देखें
छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को मिलती है सवा तीन रुपए दिन की पौष्टिक खुराक, मंत्रालय में अटकी पैसा बढ़ाने की सिफारिश
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: कांकेर हिंसा के बाद 3 IPS समेत 98 अफसरों के तबादले, देर रात आदेश जारी
इस तरह चला ऑपरेशन तलाश
470 बच्चियां मिलीं
इन जिलों से खोजे गए लोग
180
परिजनों के पास पहुंचे लोग
छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहनों पर सालभर में 350 करोड़ खर्च, किराए की गाड़ियों पर ही 130 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाजों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, पूरी लिस्ट देखें
छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को मिलती है सवा तीन रुपए दिन की पौष्टिक खुराक, मंत्रालय में अटकी पैसा बढ़ाने की सिफारिश
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: कांकेर हिंसा के बाद 3 IPS समेत 98 अफसरों के तबादले, देर रात आदेश जारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari