Chhattisgarh : होटल में मिला गर्लफ्रेंड का शव, रेलवे ट्रैक पर मिली ब्वॉयफ्रेंड की सिर कटी लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Vikram Jain | Jul 07, 2024, 19:06 IST
Chhattisgarh Raipur Babylon Hotel dead bodies young man and woman found
छत्तीसगढ़ के रायपुर में होटल में बीजेपी नेता की भतीजी की लाश मिली है। साथ ही रेलवे ट्रैक पर युवती के ब्वॉयफ्रेंड का शव मिला है। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बेबीलोन होटल के कमरे में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शव की शिनाख्त अंबिकापुर निवासी वाणी के रूप में की गई है। वह सूरजपुर के बीजेपी नेता की भतीजी थी। पुलिस ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
अंबिकापुर में मृतका वाणी के परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस रविवार को बेबीलोन होटल पहुंची तो चौथी मंजिल के कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली। जिसके बाद रायपुर की गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
इधर, रायपुर में ही WRS कॉलोनी के पास एक युवक की भी सिर कटी लाश मिली है। जीआरपी को सुबह करीब 6 बजे पटरी पर युवक का शव मिला। युवक की लाश अर्धनग्न अवस्था पर मिली है।
युवक के पास से मोबाइल, पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 15 सौ रुपए मिले हैं। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था। जीआरपी से गंज थाना की पुलिस ने संपर्क किया है। मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है की युवक और युवती शनिवार दोपहर ड़ेढ बजे साथ आए थे।
ये खबर भी पढ़ें... MP : पीएचई मंत्री के गांव में डायरिया का प्रकोप , 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार , अस्पताल में भर्ती
वारदात को लेकर फिलहाल पुलिस के सामने दो थ्योरी है। पुलिस का कहना है कि अगर युवक-युवती दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे, तो उनके बीच क्या विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई। इसे लेकर मामला फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।
पहली थ्योरी : दोनों के बीच होटल के कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद युवक ने युवती की कमरे में हत्या कर दी। फिर पकड़े जाने के डर से खुद जाकर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।
दूसरी थ्योरी : दोनों के बीच विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। संभावना है कि मरने के दौरान युवक-युवती से कॉल पर बात कर रहा होगा। जिससे युवती को उसके मरने का पता चलते ही उसने भी होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली होगी।
फिलहाल पुलिस इन सभी एंगलों पर जांच कर रही है। दोनों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। इससे यह साफ हो सके की असल में युवती के मौत की वजह क्या है। दोनों में क्या संबंध थे। दोनों के बीच विवाद किस वजह से हुआ होगा।
अंबिकापुर में परिवार वालों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
रेल पटरी पर मिला ब्वॉयफ्रेंड का मिला शव
युवक के पास से मोबाइल, पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 15 सौ रुपए मिले हैं। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था। जीआरपी से गंज थाना की पुलिस ने संपर्क किया है। मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है की युवक और युवती शनिवार दोपहर ड़ेढ बजे साथ आए थे।
ये खबर भी पढ़ें... MP : पीएचई मंत्री के गांव में डायरिया का प्रकोप , 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार , अस्पताल में भर्ती
हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस
पहली थ्योरी : दोनों के बीच होटल के कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद युवक ने युवती की कमरे में हत्या कर दी। फिर पकड़े जाने के डर से खुद जाकर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।
दूसरी थ्योरी : दोनों के बीच विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। संभावना है कि मरने के दौरान युवक-युवती से कॉल पर बात कर रहा होगा। जिससे युवती को उसके मरने का पता चलते ही उसने भी होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली होगी।
फिलहाल पुलिस इन सभी एंगलों पर जांच कर रही है। दोनों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। इससे यह साफ हो सके की असल में युवती के मौत की वजह क्या है। दोनों में क्या संबंध थे। दोनों के बीच विवाद किस वजह से हुआ होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari