Chhattisgarh : बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग , सिर फटने से हुई मौत
Vikram Jain | Jun 28, 2024, 17:11 IST
Chhattisgarh Raipur woman commits suicide jumping building
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बिल्डिंग ने नीचे महिला का शव देखने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि महिला दौड़ते हुए तेजी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर चढ़ी और फिर वह वहां से कूद गई। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी।
टिकरापारा पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम 41 वर्षीय शबनम परवीन है। वह बोरिया खुर्द की रहने वाली थी। RDA कॉलोनी ब्लॉक-H बोरिया खुर्द में बिल्डिंग का काम चल रहा है। आसपास लोग भी मौजूद थे, तभी दोपहर 12 बजे के करीब शबनम घर से तेजी से दौड़ते हुए बिल्डिंग की तरफ आई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। उन्होंने महिला को दौड़कर बिल्डिंग के ऊपर चढ़ते देखा। फिर कुछ ही मिनटों में महिला बिल्डिंग के आठवीं मंजिल पर पहुंच गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसका सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें...गैंगस्टर अमित के घर पर चला बुलडोजर, भिलाई गोलीकांड के बाद से फरार
लोगों का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस को शक है कि महिला ने घरेलू विवाद के बाद जान दे दी है। हालांकि पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही आत्महत्या की असल वजह सामने आ पाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... पीडीएस सिस्टम में लीकेज: एक रुपए वाला चावल 60 रुपए किलो में बिक रहा, पॉलिश के बाद लगता है ब्रांडेड
टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में घटना आत्महत्या की है। आसपास समेत परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
आत्महत्या, महिला ने की आत्महत्या, बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड, ,रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज
बिल्डिंग पर चढ़ी और कूद गई महिला
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। उन्होंने महिला को दौड़कर बिल्डिंग के ऊपर चढ़ते देखा। फिर कुछ ही मिनटों में महिला बिल्डिंग के आठवीं मंजिल पर पहुंच गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसका सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें...गैंगस्टर अमित के घर पर चला बुलडोजर, भिलाई गोलीकांड के बाद से फरार
घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका
ये खबर भी पढ़ें... पीडीएस सिस्टम में लीकेज: एक रुपए वाला चावल 60 रुपए किलो में बिक रहा, पॉलिश के बाद लगता है ब्रांडेड
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आत्महत्या, महिला ने की आत्महत्या, बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड, ,रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari