65 फीसदी लोगों को ही मिल पाया एकमुश्त राशन, सरकार ने बढ़ाई तारीख
VINAY VERMA | Published:
chhattisgarh-ration-card-3-month-rice-extension the sootr
छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त देने की योजना की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ गई है। केंद्र से इसकी अनुमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त देने की योजना की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ गई है। केंद्र से इसकी अनुमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया गया। बता दें कि राज्य की खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने तीन माह का राशन एक साथ राशन कार्ड धारियों को देने की अवधि बढ़ाने के संबंध में केंद्र सरकार के अधिकारी को पत्र भेजा था। वजह ये है कि देश के कई राज्य में तय अवधि तक चावल बंट पाना मुश्किल हो गया था। लिहाजा अब इस बात के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तारीख बढ़ने के बाद सभी को राशन मिल जाएगा।
चावल बांटने के मामले में दरअसल परेशानी इस बात को लेकर आई थी कि यूआईडीएआई ने राशन दुकानों की फिंगर प्रिंट मशीन को 31 मई को (अनियमित) डिस्कंटीन्यू कर दिया था। इसके बाद अब सभी राशन दुकानों को नई ई पीओएस मशीन दी गई है। लेकिन इन मशीनों से भी समस्याएं सामने आ रही है। इसकी वजह से ग्राहकों को राशन लेने में काफी समय लग रहा है। कई जगहों पर तो लोग सुबह से राशन लेने की लाइन लगाते हैं और शाम तक इंतजार करते रहते हैं।
पढ़ें: शिवघाट-पचरीघाट बैराज, सरकारी लापरवाही का शिकार बनी महत्वपूर्ण परियोजना
बताया गया है कि पहले वाली मशीन में हितग्राही का अंगूठा लगाने से भी काम बन जाता था। लेकिन नई मशीन में ओटीपी के बिना राशन नहीं मिल पा रहा है। हालत ये है कि तीन माह का राशन लेने के लिए 6 बार ओटीपी आना जरूरी है। राज्य के दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क की कमजोरी के कारण ओटीपी समय पर नहीं आ रहा है। ये शिकायतें भी हैं कि मशीन अचानक बंद हो जाती है।
पढ़ें: कैबिनेट की बैठक में 7 निर्णय, सरकार का दावा छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगा लाभ
इधर गरियाबंद जिले में हाल ही में ये घटना सामने आई थी जब बड़ी संख्या में हितग्राही अपनी बारी के इंतजार में परेशान हो गए और वे लोग दरवाजा तोड़कर दुकान में जा घुसे थे। इस मामले को सरकार ने भी गंभीरता से लिया था। एक दिन पहले ही सरकार के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल गरियाबंद की स्थिति का जायजा लेने गए थे। सूत्रों के अनुसार उन्होंने वहां माना कि सर्वर की तकनीकी समस्याएं, ओटीपी और फिंगर प्रिंट में मिलान में दिक्कत है। इसकी वजह से तीन माह का राशन एक साथ बांटने में असुविधा हो रही है।
पढ़ें: क्या होता है Chaturmas ? अलग-अलग धर्मों में ये महीना रखता है खास महत्व, जानिए कैसे
Ration Cardholders, Three‑Month Rice, E‑POS Machine, OTP System, Ration Card, CG PDS System, CG News ,राशन कार्डधारी ,चावल, खाद्य वितरण योजना, गरीबों का चावल
नई मशीनें भी बन रहीं परेशानी की वजह
पढ़ें: शिवघाट-पचरीघाट बैराज, सरकारी लापरवाही का शिकार बनी महत्वपूर्ण परियोजना
अब अंगूठा नहीं ओटीपी जरूरी
पढ़ें: कैबिनेट की बैठक में 7 निर्णय, सरकार का दावा छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगा लाभ
गरियाबंद में हितग्राही दरवाजा तोड़कर घुसे थे
पढ़ें: क्या होता है Chaturmas ? अलग-अलग धर्मों में ये महीना रखता है खास महत्व, जानिए कैसे
Ration Cardholders, Three‑Month Rice, E‑POS Machine, OTP System, Ration Card, CG PDS System, CG News ,राशन कार्डधारी ,चावल, खाद्य वितरण योजना, गरीबों का चावल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari