धर्म बदलकर ईसाई बना , मौत हुई तो दफनाने आए लोगों को हिंदुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Marut raj | Sept 24, 2024, 22:17 IST
Share
Chhattisgarh religious conversion Christian tribal dispute the sootr
Chhattisgarh religious conversion Christian tribal dispute the sootr

सर्व आदिवासी समाज ने लगाया धर्म- संस्कृति को नष्ट करने का आरोप, मूल धर्म में लौटने की अपील। मसीह समाज के लोग बोले - जंगल में भागकर बचाई जान, थाने में दर्ज कराया केस।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान धर्म परिवर्तित ईसाई और स्थानीय आदिवासी हिंदू समाज के बीच झगड़े का मामला सामने आ रहा है। बस्तर में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बवाल हो गया है। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर कौशलनार में शव दफनाने को लेकर ईसाई समाज के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की घटना सामने आई है।

मूल धर्म में लौट आएं, नहीं तो ऐसे ही हालात बने रहेंगे

ईसाई धर्म मानने वाले लोगों का आरोप है कि आदिवासी हिंदू समाज के करीब 30 लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा है। उनका कहना है कि समाज में एक व्यक्ति की मौत के बाद आदिवासी समाज के लोग गांव में शव दफनाने नहीं दे रहे थे। वहीं, इस मामले में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राजा राम तोड़ेम का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि जिन्होंने धर्मांतरण किया है, वे मूल धर्म में लौट आएं, नहीं तो भविष्य में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कौशलनार गांव के फूलधर ( मसीह समाज ) का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी गांव के 55 वर्षीय सुकालू लेकामी ( मसीह समाज ) की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनका शव दफनाने ले गए थे। इस दौरान यहां गांव के कुछ लोगा वहां पहुंच गए। उन्होंने शव दफनाने नहीं दिया। इस पर मसीह समाज के लोगों ने बाहर गांव के लोगों को बुला लिया।

ये खबर भी पढ़िए... लापरवाह डॉक्टर्स पर गिरेगी गाज

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि गांव वालों ने बाहर से आए लोगों के साथ मिलकर हमें दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा। इसके चलते वे सभी लोग जान बचाने के लिए जंगल की तरफ भाग गए थे। बाद में किसी तरह शव दफन कर दिया गया था। जिन लोगों ने पिटाई की उनके खिलाफ बारसूर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh religious conversion
  • Christian tribal dispute
  • Chhattisgarh Christian tribal dispute
  • छत्तीसगढ़ धर्म परिवर्तन
  • ईसाई आदिवासी विवाद
  • छत्तीसगढ़ ईसाई आदिवासी विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा