आरआई परीक्षा स्कैम में 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर एफआईआर

VINAY VERMA | Published:
Share
chhattisgarh-ri-promotion-scam-eow-action-details the sootr
chhattisgarh-ri-promotion-scam-eow-action-details the sootr

छत्तीसगढ़ में राजस्व अधिकारी यानी आरआई प्रमोशन घोटाले जांच के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। पटवारी संघ और शासन के दिए गए पत्र के आधार पर ईओडब्ल्यू ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में राजस्व अधिकारी यानी आरआई प्रमोशन घोटाले जांच के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। पटवारी संघ और शासन के दिए गए पत्र के आधार पर ईओडब्ल्यू ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कर ली है। अब इनके गिरफ्तारी की तैयारी जा रही है। बता दें कि 7 जनवरी 2024 को पटवारी से आरआई प्रमोशन की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 2600 से ज्यादा पटवारी शामिल हुए। लेकिन आरोप लगा कि 22 लोगों को नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है इसे लेकर विवाद गहरा गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में एसीबी की रेड: पटवारी से RI बने अधिकारियों पर कार्रवाई ,रायपुर-बिलासपुर समेत 20 स्थानों पर दबिश

क्या है पूरा मामला

दरअसल पदोन्नति परीक्षा के बाद फरवरी 2024 में आए आरआई रिजल्ट में 216 लोग प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए। बाद में केवल 13 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह कि 22 लोगों को नियुक्ति दे दी गई। यहीं से विवाद शुरू हुआ। शिकायत पर जांच शुरु हुई और अब कार्रवाई हो रही थी (RI exam scam)।

ये खबर भी पढ़ें... आरआई परीक्षा स्कैम: राजस्व निरीक्षक परीक्षा में घोटाला, रिश्तेदार बन गए पटवारी से अफसर

ऐसे समझें पूरा मामला

पटवारी से आरआई प्रमोशन परीक्षा 7 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें 2600 से ज्यादा पटवारी शामिल हुए।

फरवरी 2024 के रिजल्ट में 216 लोग प्रशिक्षण के लिए चुने गए, लेकिन बाद में सिर्फ 13 का अंतिम चयन हुआ और 22 लोगों को गलत तरीके से नियुक्ति दे दी गई।

परीक्षा में पाठ्यक्रम दो बार बदला गया और भुइयां सॉफ्टवेयर से जुड़े सवाल पूछे गए, जबकि यह सिलेबस में नहीं था।

कई OMR शीट पर मोबाइल नंबर मिले, प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप लगे और कुछ उम्मीदवार पास-पास बैठाए गए।

शिकायत और जांच के बाद EOW ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर केस दर्ज किया और गड़बड़ी कर प्रमोशन पाने वाले पटवारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी पुलिस परीक्षा घोटाला: ग्वालियर-चंबल में नकल माफिया एक्टिव, साल्वर गैंग पर बड़ा खुलासा

ऐसे हुआ था प्रमोशन का खेला

आरोप लगा कि इन्हें चयनित करने के लिए परीक्षा के दौरान से ही गड़बड़ी की जा रही थी। चयन के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम दो बार बदला गया। परीक्षा के दौरान पाठ्यक्रम के भुइयां सॉफ्टवेयर का जिक्र नहीं था। लेकिन परीक्षा में इससे जुड़े 7 सवाल पूछे गए। ओएमआर शीट पर नाम/रोल नंबर लिखना और किसी तरह का चिह्न बनाना मना था, फिर भी कई ओएमआर शीट पर उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर लिखे मिले। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कर दिया गया था और उसी आधार पर कई पटवारियों ने तैयारी की।

ये खबर भी पढ़ें... MP PMT परीक्षा घोटाला : सॉल्वर की मदद से बने थे डॉक्टर, अब सात साल तक जेल में पीसेंगे चक्की

परीक्षकों के अलावा अभ्यर्थियों पर कार्रवाई

जांच के दौरान यह मिला कि 1 फेल उम्मीदवार को भी पास कर दिया गया था वहीं एक पति पत्नी और कुछ भाई भी परीक्षा में पास-पास बैठे थे। रिपोर्ट के बाद मामले में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी के अलावा उन पटवारियों पर भी कार्रवाई किए जाने की तैयारी है, जिन्होंने गड़बड़ी के जरिए प्रमोशन पाया था। अधिकारियों को जांच में बड़े पैमाने पर दस्तावेज और तकनीकी सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही थी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आरआई परीक्षा स्कैम
  • राजस्व निरीक्षक परीक्षा में घोटाला
  • परीक्षा घोटाला
  • RI exam scam
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर